Moto Z2 Play अब फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध

लेनोवो ने भारत में पिछले साल भारत में अपना मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब यह डिवाइस फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। Moto Z2 Play की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट। मोटो ज़ेड2 प्ले की कीमत 27,999 रुपये है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जून 2017 12:00 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड2 प्ले में मोटो मॉड्स सपोर्ट दिया गया है
  • फ्लिपकार्ट, मोटो ज़ेड2 प्ले के लिए एक्सक्लूसिव पार्टनर है
  • मोटो ज़ेड2 प्ले ऑफलाइन चैनल पर भी मिलेगा
लेनोवो ने भारत में पिछले साल भारत में अपना मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब यह डिवाइस फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। Moto Z2 Play की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट। मोटो ज़ेड2 प्ले की कीमत 27,999 रुपये है।

Moto Z2 Play की पहली सेल में फ्लिपकार्ट ने 'नो कॉस्ट ईएमआई' विकल्प के साथ लिस्ट दिया है। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्डधारकों को 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है और चुनिंदा मॉड्स खरीदने पर 55 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। अगर आप मोटो ज़ेड2 प्ले के साथ हैसलब्लैड ट्रू ज़ूम कैमरा और जेबीएल साउंडबूस्ट स्पीकर मॉड्स भी खरीदते हैं तो मॉड्स पर 57 प्रतिशत तक की छूट के साथ 45,997 रुपये चुकाने होंगे।

फ्लिपकार्ट 599 रुपये में बायबैक गारंटी ऑफर भी कर रही है। इसके तहत यूज़र को छह से आठ महीने के अंदर मोटो ज़ेड2 प्ले को फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज करने पर गारंटीड 11,000 रुपये मिलेंगे। 9 से 12 महीने के अंदर एक्सचेंज करने पर, एक्सचेंज वेल्यू 8,500 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा, लेनोवो ने जियो यूज़र के लिए अतिरिक्त 100 जीबी रिलायंस जियो 4जी डेटा देने का भी ऐलान किया है।


मोटो ज़ेड2 प्ले के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto Z2 Play एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों के पास दो विकल्प होंगे- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज या 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो मोटो ज़ेड2 प्ले में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। यह लेज़र और डुअल ऑटोफोकस लेंस के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। इसके साथ पहली बार मोटो ने डुअल सीसीटी फ्लैश दिया है। मज़ेदार बात यह है कि स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो मोटो ज़ेड प्ले की 3510 एमएएच की बैटरी की तुलना में छोटी है।

मोटो ज़ेड2 प्ले वाटर रेप्लेंट भी है और इसमें नैनो कोटिंग का इस्तेमाल हुआ है। यह 5.99 मिलीमीटर मोटा है। स्मार्टफोन पुराने मोटो मॉड्स तो सपोर्ट करेगा ही, साथ में नए मॉड्स को भी जिन्हें इसके साथ लॉन्च किया गया है। मोटो ज़ेड2 प्ले में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/जी/बी/एन, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी, एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक, एनएफसी, एफएम रेडियो और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन का वज़न 145 ग्राम है और डाइमेंशन 156.2x76.2x5.99 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Runs stock Android Nougat
  • Support for existing Moto Mods
  • Camera is quick to focus
  • Dual-tone front LED flash
  • Bad
  • Ugly camera bump
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.