मोटो एक्स स्टाइल और मोटो एक्स प्ले में 6 बड़े अंतर

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2015 17:37 IST
मोटोरोला इंडिया ने गुरुवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो एक्स स्टाइल लॉन्च किया। हैंडसेट के 16 जीबी मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। इस हैंडसेट को भारत में 13 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले एलजी गूगल नेक्सस 5एक्स के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखा जा रहा है जिसके 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 31,900 रुपये होगी।

मोटोरोला ने पिछले कुछ दिनों में भारत में अपने मोटो एक्स रेंज का विस्तार किया है। पहले मोटो एक्स प्ले को रिलीज किया गया, फिर एक महीने के अंदर ही मोटो एक्स स्टाइल को। याद रहे कि मोटो एक्स प्ले के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

भले ही दोनों हैंडसेट मोटो एक्स परिवार का हिस्सा हों, लेकिन स्पेसिफिकेशन और कीमत के मामले में दोनों में काफी अंतर है। आइए मोटो एक्स स्टाइल और मोटो एक्स प्ले के बीच के अंतर को जानते हैं।

1. डिस्प्ले
दोनों ही डिवाइस के डिस्प्ले साइज में खासा अंतर है। मोटो एक्स स्टाइल में 5.7 इंच का टीएफटी एलसीडी स्क्रीन है जबकि मोटो एक्स प्ले में 5.5 इंच का। इनके स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन में भी फ़र्क है। मोटो एक्स स्टाइल क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन और 520 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है जबकि मोटो एक्स प्ले फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) के साथ। दोनों पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है।

(पढ़ें: मोटो एक्स प्ले का रिव्यू)
Advertisement

2. चिपसेट
मोटो एक्स स्टाइल में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 (एमएसएम8992) प्रोसेसर और एड्रेनो 418 जीपीयू मौजूद है। गौर करने वाली बात है कि कई हाईएंड स्मार्टफोन 808 चिपसेट के साथ लॉन्च किए गए हैं जिनमें एलजी जी4 और एलजी वी10 शामिल हैं।
Advertisement

दूसरी तरफ, मोटो एक्स प्ले 1.7 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर और एड्रेनो 405 जीपीयू से लैस है। स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट का इस्तेमाल आम तौर पर किफायती या मिड-रेंज स्मार्टफोन, जैसे कि सोनी एक्सपीरिया एम4 एक्वा डुअल, एचटीसी डिज़ायर 826, ओप्पो आर7 और आर7 प्लस, में देखने को मिला है। इस मामले में मोटो एक्स प्ले थोड़ा कमजोर नज़र आता है।
Advertisement

3. रैम
मोटो एक्स प्ले के 2 जीबी रैम की तुलना में मोटो एक्स स्टाइल में 3 जीबी का रैम दिया गया है। ज्यादा रैम मौजूद होने से मोटो एक्स स्टाइल यूज़र को मल्टीटास्किंग करने में फायदा मिलेगा।

4. कैमरा
मोटो एक्स प्ले और एक्स स्टाइल में 21 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होने के बावजूद अंतर 4के रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता का है। मोटो एक्स स्टाइल इस फ़ीचर से लैस है जबकि मोटो एक्स प्ले से फुल-एचडी (1080 पिक्सल) रिकॉर्डिंग संभव है। कैमरे के दीवानों को ध्यान में रखते हुए मोटोरोला ने मोटो एक्स स्टाइल में फ्रंट कैमरे के साथ फ्लैश भी दिया है, ताकि कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें ली जा सकें। ध्यान रहे कि मोटो एक्स प्ले में कोई फ्रंट फ्लैश नहीं है। दोनों ही हैंडसेट में 21 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

(पढ़ें: मोटो एक्स प्ले बनाम वनप्लस 2: कौन सा फोन है बेहतर?)

5. बैटरी
बैटरी डिपार्टमेंट भी दोनों डिवाइस में खास अंतर है। मोटो एक्स स्टाइल में क्यूएचडी डिस्प्ले है, पर यह 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। दूसरी तरफ, फुल-एचडी डिस्प्ले से लैस मोटो एक्स प्ले में ज्यादा बड़ी 3630 एमएएच की बैटरी है। रिव्यू के दौरान मोटो एक्स प्ले की बैटरी ठीक-ठाक चली, शानदार तो नहीं।

इसमें कोई दोमत नहीं कि 3630 एमएएच की बैटरी मोटो एक्स प्ले की अहम खासियतों में से एक है। हालांकि, हमें मोटो एक्स स्टाइल के रिव्यू का इंतज़ार करना होगा, ताकि हम इसकी बैटरी की परफॉर्मेंस के बारे में भी कुछ कह सकें।

6. बॉडी
मोटरोला ने अपने ज्यादातर डिवाइस पर वाटर रेपेलेंट कोटिंग दिए हैं, ताकि उन्हें पानी के छीटों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। लेकिन यह वाटरप्रूफ बिल्कुल नहीं है। यह फ़ीचर पहली बार कंपनी द्वारा 2013 में लॉन्च किए गए मोटो जी में देखने को मिला था। इसके बाद से मोटोरोला के ज्यादातर डिवाइस इस फ़ीचर के साथ आए।

हालांकि, मोटो जी (थर्ड जेन) इस मामले में अपवाद रहा क्योंकि यह एक वाटरप्रूफ हैंडसेट (आईपीएक्स7 सर्टिफिकेशन) है। मोटो एक्स स्टाइल आईपी52 सर्टिफिकेशन (डस्ट रेसिस्टेंट) के साथ आता है। और मोटो एक्स प्ले वाटर रेपेलेंट कोटिंग के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  9. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  10. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.