Moto G8 के डिज़ाइन की मिली झलक, वीडियो लीक

Moto G8: Moto G8 Plus को भारत में बजट सेगमेंट में उतारा गया था और अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मोटोरोला (Motorola) जल्द इस सीरीज़ में मोटो जी8 को भी उतारने की तैयारी में है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 9 नवंबर 2019 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Moto G8 Color Variants की मिली जानकारी
  • मोटो जी8 के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन का फिलहाल पता नहीं चला
  • Moto G8 Camera में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

Moto G8 Design: मोटो जी8 के डिज़ाइन की मिली झलक, वीडियो लीक

Photo Credit: Twitter/@evleaks

Moto G8 Design: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने कुछ समय पहले ब्राज़ील में Moto G8 Plus और Moto G8 Play स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। मोटो जी8 प्लस को भारत में बजट सेगमेंट में उतारा गया है और अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मोटोरोला (Motorola) जल्द इस सीरीज़ में मोटो जी8 को भी उतारने की तैयारी में है। टिप्स्टर इवान ब्लास (aka @evleaks) ने हाल ही में एक प्रमोशनल वीडियो को लीक किया है। आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक हुई वीडियो से फोन के डिज़ाइन के बारे में पता चलता है।   

टिप्स्टर इवान ब्लास ने ट्विटर पर प्रमोशनल वीडियो को पोस्ट किया है, वीडियो से Moto G8 के डिज़ाइन के बारे में पता चला है। वीडियो क्लिप को देखने से पता चलता है कि मोटो जी8 के तीन कलर वेरिएंट हैं, ब्लू, रेड और ब्लैक। Moto G8 Plus और Moto G8 Play की तरह Moto G8 के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-नॉच है जिसमें सेल्फी कैमरा को जगह मिली है।

मोटो जी8 प्लस की तरह इस फोन के पिछले हिस्से में भी तीन रियर कैमरे हैं। कैमरा मॉड्यूल प्लेसमेंट भी एक समान है और दो कैमरा एक ही मॉड्यूल में है वहीं तीसरा कैमरा को ऊपर की तरफ प्लेस किया गया है। Moto G8 Plus की तरह इसमें भी 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। अन्य दो सेंसर वाइड-एंगल कैमरा और डेप्थ सेंसर हो सकता है।

फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है कि Motorola अपने इस आगामी स्मार्टफोन में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। मोटो जी8 प्लस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और भारतीय मार्केट में हैंडसेट की कीमत 13,999 रुपये है। ऐसा हो सकता है कि Moto G8 में भी समान चिपसेट का इस्तेमाल किया जाए। Moto G8 Plus में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है तो ऐसे में हो सकता है मोटो जी8 में कम क्षमता वाली बैटरी दी जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G8, Motorola Moto G8, Motorola, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.