Moto G8 Play और Moto E6 Play हुए लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Moto G8 Play, Moto E6 Play Launched: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने मोटो जी8 प्ले और मोटो ई6 प्ले को लॉन्च कर दिया है। जानें कीमत और फीचर्स।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2019 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Moto G8 Play में 6.2 इंच का मैक्स विज़न डिस्प्ले है
  • Moto E6 Play में है सिंगल रियर कैमरा
  • 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है मोटो ई6 प्ले में

Moto G8 Play और Moto E6 Play हुए लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Moto G8 Play, Moto E6 Play Launched: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने मोटो जी8 प्ले और मोटो ई6 प्ले को लॉन्च कर दिया है। Moto G8 Play मार्केट में मौजूद मिड-रेंज़ स्मार्टफोन से मुकाबला करेगा, यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से लैस है। वहीं, दूसरी ओर मोटो ई6 प्ले एक बजट स्मार्टफोन है जो सिंगल रियर कैमरा सेटअप और 3,000 एमएएच बैटरी के साथ उतारा गया है। दोनों ही Motorola हैंडसेट ग्रेडिएंट बैक पैनल और फेस अनलॉक सपोर्ट से लैस हैं।
 

Moto E6 Play, Moto G8 Play Price

मोटो जी8 प्ले के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 ब्राजीलियन रियल (लगभग 19,300 रुपये) तय की गई है। हैंडसेट के दो कलर वेरिएंट हैं, ब्लैक ऑनिक्स और मेजेंटा रेड। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है कि Moto G8 Play को आखिर भारत कब तक लाया जाएगा। Moto E6 Play Price की बात करें तो इस हैंडसेट के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 108 यूरो (लगभग 8,500 रुपये) है। हैंडसेट के दो कलर वेरिएंट हैं, ओसियन ब्लू और स्टील ब्लैक।
 

Moto G8 Play specifications, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला मोटो जी8 प्ले एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसमें 6.2 इंच का मैक्स विज़न एचडी+ डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70एम प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की। Moto G8 Play के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, अपर्चर एफ/ 2.0 है। अपर्चर एफ/ 2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है।
 

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। मोटो जी8 प्ले में 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है और इसका वजन 183.6 ग्राम है।
Advertisement
 

Moto E6 Play specifications, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला मोटो ई6 प्ले एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसमें 5.5 इंच का मैक्स विज़न एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और पिक्सल डेनसिटी 295 पिक्सल प्रति इंच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Moto E6 Play के पिछले हिस्से में सिंगल रियर कैमरा है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। मोटो ई6 प्ले में 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए 4 जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी है और इसका वजन 140 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70एम

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.