मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन के टॉप फ़ीचर

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 17 मई 2016 17:36 IST
मंगलवार को मोटोरोला के परिवार का विस्तार हुआ। मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस के रूप में दो नए सदस्य इस परिवार का हिस्सा बन गए। दोनों हैंडसेट की पहली झलक के आधार पर यही कहा जा सकता है कि मोटो जी4 तो पिछले साल लॉन्च किए गए मोटो जी3 का अपग्रेडेड वेरिएंट हैं। हालांकि, मोटो जी4 प्लस के साथ कंपनी ने कुछ नया करने की कोशिश की है।

मोटो जी4 प्लस के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम वाला वेरिएंट 13,499 रुपये में मिलेगा। 32 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये निर्धारित की गई है।
Advertisement


(मोटो जी4 प्लस के सारे स्पेसिफिकेशन)

मज़ेदार बात यह है कि मोटोरोला मोटो जी4 प्लस फिंगरप्रिंट सेंसर वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो लेज़र ऑटोफोकस और पीडीएएफ फ़ीचर से लैस है। इस स्मार्टफोन के कई शानदार फ़ीचर हैं। आइए उनके बारे में जानें।

स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव
Advertisement
अन्य मोटो हैंडसेट की तरह मोटो जी4 प्लस भी लगभग स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आता है। इस हैंडसेट में आपको एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 ओएस मिलेगा। इसके साथ आपको समय-समय पर एंड्रॉयड का अपडेट मिलता रहेगा। मोटो की यही खासियत कई यूज़र को भाती आई है। इसके अलावा मोटोरोला के मोटो डिस्प्ले और मोटो एक्शन फ़ीचर भी इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।

कैमरा
Advertisement
मोटो जी4 प्लस की एक और अहम खासियत इसका कैमरा है। इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ) से लैस है। इस सेंसर में लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम भी है जो नजदीक के ऑब्जेक्ट पर तेजी से लॉक कर लेता है। कैमरा ऐप में भी कई बदलाव किए गए हैं। आप टैप टू फोकस के जरिए सब्जेक्ट पर फोकस कर सकते हैं। वहीं, स्लाइडर के जरिए एक्सपोज़र को एडजस्ट कर सकते हैं। लंबे समय तक टैप करने पर अब किसी भी ऑब्जेक्ट पर फोकस लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा आपको स्लो-मोशन वीडियो, पनोरमा और प्रोफेशन मोड जैसे फ़ीचर मिलेंगे।
 

फिंगरप्रिंट सेंसर
Advertisement
वैसे तो फिंगरप्रिंट सेंसर अब बजट स्मार्टफोन का भी हिस्सा हो चुका है, लेकिन यह पहला मौका जब इस सेंसर को किसी मोटोरोला हैंडसेट में शामिल किया गया है। मोटो जी4 प्लस के फिंगरप्रिंट सेंसर के बारे में 750 मिलियनसेकेंड में फिंगरप्रिंट को पहचानने का दावा किया गया है। ग्राहको प्ले स्टोर में फिंगरप्रिंट स्कैनर की मदद से खरीददारी कर पाएंगे।

स्टोरेज और रैम का विकल्प
अच्छी बात यह है कि मोटो जी4 प्लस के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। ये स्टोरेज और रैम पर आधारित हैं। एक वेरिएंट 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम वाला है। दूसरा 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम वाला। कम स्टोरेज वाला वेरिएंट आपको 13,499 रुपये में मिल जाएगा और ज्यादा वाला 14,999 रुपये वाला। यानी यूज़र अपनी चाहत और ज़रूरत के हिसाब से वेरिएंट का चुनाव कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.