Moto G34 5G : 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला ‘सस्‍ता’ मोटोरोला 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Moto G34 5G Launched : भारत में Moto G34 5G की कीमत 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Moto G34 5G स्‍मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्‍च
  • इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 SoC लगाया गया है
  • डुअल रियर कैमरा से पैक है यह स्‍मार्टफोन

फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है।

Moto G34 5G Launched : लेनोवाे के माल‍िकाना हक वाले मोटोरोला ने Moto G34 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्‍ट बजट 5G स्‍मार्टफोन है। साल 2024 में लॉन्‍च हुआ यह पहला मोटो फोन है। Moto G34 5G में 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज जैसी खूबियां हैं। कंपनी ने इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 SoC लगाया है। बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। Moto G34 5G में 5,000mAh की बैटरी है। इस फोन को पिछले महीने की शुरुआत में चीन में भी लॉन्‍च किया गया था।  
 

Moto G34 5G price in India, availability

भारत में Moto G34 5G की कीमत 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये तय की गई है।  8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। खास यह है कि कंपनी इस फोन पर 1 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बोनस दे रही है, जिसके बाद फोन की कीमत कम होकर क्रमश: 9,999 रुपये और 10,999 रुपये हो जाती है। यह डिवाइस चारकोल ब्लैक, आइस ब्लू और ओसियन ग्रीन कलर्स में आती है। 

Moto G34 5G की सेल 17 जनवरी से फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्‍टार्स पर शुरू होगी। 
 

Moto G34 5G specifications

डुअल सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Moto G34 5G स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। कंपनी एंड्रॉयड 15 में अपग्रेड के अलावा 3 साल के सिक्‍योरिटी पैच की बात भी कह रही है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट है। डिस्‍प्‍ले में पंच होल है और पांडा ग्लास का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। यह स्‍मार्टफोन  8GB रैम से लैस है साथ ही स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर इसमें लगाया गया है। मोटो का कहना है कि फोन के खाली स्‍टोरेज के दम पर मेमरी को 16 जीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। 
Advertisement

Moto G34 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। साथ में 2 एमपी का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। इसके 128 जीबी इंटरनल स्‍टाेरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक ले जाया जा सकता है। 

Moto G34 5G में 5G, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्‍लूटूथ, FM रेडियो, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस मिलते हैं। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर्स हैं जो डॉल्‍बी एटमॉस साउंड टेक्‍नॉलजी को सपोर्ट करते हैं। 
Advertisement

Moto G34 5G में 5,000mAh की बैटरी है। यह 20W की टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जर बॉक्‍स में ही आता है। डिवाइस का वजन 179 ग्राम है। वीगन लेदर वर्जन का वजन 181 ग्राम है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Display offers 120Hz refresh rate
  • Vegan leather finish feels premium
  • Good battery life
  • Good performance
  • 50-megapixel main camera
  • Bad
  • Cameras don't perform well in lowlight
  • Plenty of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.