Moto G Power 5G (2025) में मिलेगा ऐज सीरीज जैसा रियर बैक डिजाइन

Moto G Power 5G (2024) में FHD+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अगस्त 2024 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Power 5G (2024) में 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G Power 5G (2024) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G Power 5G (2024) में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Moto G Power 5G (2024) में 6.7 इंच की LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने सबसे पहले 2020 में Moto G Power लॉन्च किया था। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Moto G Power 5G (2024) के साथ लाइनअप में नया एडिशन पेश किया था। एक हाल ही में आई लीक से पता चला है कि मोटोरोला एक और नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जो अगले साल रिलीज के लिए तैयार है। लीक हुई फोटो से Moto G Power 5G (2024) के मुकाबले में एक नए बैक डिजाइन का पता चला है।


Moto G Power 5G (2025) में मिलेगा नया कैमरा


Advertisement
91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, ने आगामी Motorola स्मार्टफोन के इस कॉन्सेप्ट रेंडर को मॉडल नंबर Vegas XT2515-1 के साथ शेयर किया है। यह मॉडल नंबर काफी हद तक Moto G Power 5G 2024 (XT2415-1) से मिलता जुलता है। ऐसा लग रहा है कि मॉडल नंबर में '24' और '25' स्मार्टफोन के रिलीज वर्षों का पता चलता है, जिससे संभावना है कि Vegas XT2515-1 Moto G Power 5G (2025) है। फोटो में स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल-कैमरा सेटअप नजर आया है जो इस साल के ड्यूल कैमरा 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल यूडब्ल्यू कॉन्फिगरेशन से अलग है। इसके अलावा कैमरा आइलैंड में Moto Edge 50 Pro जैसे हाल ही में आए Edge सीरीज के डिवाइस के समान एक नया डिजाइन है।

सोर्स का अनुमान है कि बैक पैनल वीगन लेदर से बना हो सकता है। हालांकि, फोटो कम-रेजॉल्यूशन वाली है और कंटेंट की पुष्टि नहीं की जा सकती है, किफायती कीमत वाले Moto G45 5G के बैक पैनल पर वीगन लेदर का इस्तेमाल इसे बेहतर बनाता है। इन बदलावों के बावजूद स्मार्टफोन में अपने पिछले मॉडल से काफी मोटी चिन और एक सपाट मिड फ्रेम के साथ एक सपाट डिस्प्ले बरकरार रखा गया है। फ्रंट और साइड से फोन का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा है। Moto G Power 5G (2024) वर्तमान में सिर्फ नॉर्थ अमेरिका में उपलब्ध है, बड़े स्तर पर रिलीज की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए यह पता नहीं है कि Moto G Power 5G (2025) ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध होगा या नहीं। इसके अलावा आगामी Moto G Power के स्पेसिफिकेशन अभी तक सामने नहीं आए हैं।


Advertisement
Moto G Power 5G (2024) Specifications


Moto G Power 5G (2024) में FHD+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले प्रदान करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Smartphone, Moto G Power

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.