Motorola के नए फ्लैगशिप Moto Edge X, Edge S30 दिसंबर में होंगे लॉन्च!

TENAA द्वारा सर्टिफाइड XT2201-2 मॉडल नंबर वाला मोटोरोला हैंडसेट चीन में Moto Edge X मॉनीकर के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2021 19:08 IST
ख़ास बातें
  • XT2175-2 मॉडल नंबर वाला फोन Moto Edge S30 के रूप में लॉन्च हो सकता है।
  • Moto Edge X को Motorola Edge 30 Ultra नाम से भी लॉन्च किया जा सकता है।
  • कंपनी इन दोनों फोन के बारे में अधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है।

Motorola Edge S30 के पिछले हिस्से में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा यूनिट है।

Motorola दिसंबर में चीन में दो फ्लैगशिप फोन की घोषणा कर सकती है, ऐसी संभावना बन रही है। यह संभावना चीन की सर्टीफिकेशन अथॉरिटी TENAA से और भी ज्यादा बढ़ी हुई मालूम होती है। ऐसा माना जा रहा है कि ये डिवाइस Moto Edge S30 और Edge X स्मार्टफोन हो सकते हैं। दोनों मॉडलों को चीन की TENAA अथॉरिटी से सर्टीफिकेशन मिली है। इससे जाहिर होता है कि इन दोनों ही फोन का लॉन्च जल्द ही हो सकता है। 
 

Moto Edge S30 specifications

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक TENAA पर दिखाई देने वाला XT2175-2 मॉडल नंबर वाला मोटोरोला फोन Moto Edge S30 के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस फोन के Moto G200 मॉनीकर के साथ ग्लोबल मार्केट में रिलीज होने की संभावना है। डिवाइस का माप 168 x 75.5 x 8.8 मिमी और वजन 202 ग्राम है। इसमें 6.78-इंच का LCD FHD+ डिस्प्ले है जो कथित तौर पर 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ऐसा लगता है कि यह स्नैपड्रैगन 888+ चिपसेट और 6/8/12 जीबी रैम लेकर आ सकता है। यह 64/ 128/256/512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।  

Edge S30 के पिछले हिस्से में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा यूनिट है। यह 4,700mAh की बैटरी, एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और Android 11 जैसी अन्य सुविधाओं से लैस है। इसके 3C सर्टिफिकेशन से संकेत मिलता है कि यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
 

Moto Edge X specifications

TENAA द्वारा सर्टिफाइड XT2201-2 मॉडल नंबर वाला मोटोरोला हैंडसेट चीन में Moto Edge X मॉनीकर के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। अन्य बाजारों में इसे Motorola Edge 30 Ultra नाम से लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन का माप 163 x 75.49 x 8.4 मिमी और वजन 201 ग्राम है। इसमें 6.67-इंच की OLED स्क्रीन है जो FHD + रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट देती है। यह स्नैपड्रैगन 8 Gen1 चिपसेट से लैस हो सकता है। 
Advertisement

डिवाइस में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा यूनिट है। इसमें 4,700mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग, इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर और Android 11 OS जैसी अन्य विशेषताएं देखने को मिल सकती हैं। फिलहाल कंपनी इन दोनों फोन के बारे में अधिकारिक घोषणा कब करती है इसको लेकर अभी इंतजार बाकी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.