5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Moto E13 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने Moto E13 को मंगलवार को बजट फ्रेंडली ई-सीरीज के तहत लॉन्च कर दिया है। नए पेश किए गए Moto E13 में 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जनवरी 2023 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Moto E13 को मंगलवार को बजट फ्रेंडली ई-सीरीज के तहत लॉन्च कर दिया है।
  • स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Moto E13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Moto E13 की कीमत EUR 119.99 यानी कि 10,600 रुपये है।

Moto E13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Moto E13

Motorola ने Moto E13 को मंगलवार को बजट फ्रेंडली ई-सीरीज के तहत लॉन्च कर दिया है। नए पेश किए गए Moto E13 में 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले और ऑक्टा कोर Unisoc T606 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 13 Go Edition पर काम करता है। बैटरी की बात करें तो 5,000mAH की बैटरी है। यह फोन 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यहां हम आपको मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Moto E13 की कीमत और उपलब्धता


Moto E13 की कीमत EUR 119.99 यानी कि 10,600 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए Motorola की वेबसाइट पर यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में खरीदा जा सकता है। यह फोन फिलहाल भारत में नहीं उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Cosmic Black, Aurora Green और Creamy White में आता है।
 

Moto E13 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Moto E13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720x1,600 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट, 269ppi पिक्सल डेंसिटी और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 (गो एडिशन) पर काम करता है। प्रोसेसर के लिए यह फोन Unisoc T606 SoC के साथ Mali-G57 MP1 GPU से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें 2GB RAM और  64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो मोटोरोला के इस फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। सेंसर की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर सेंसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 36 घंटे तक चल सकती है। इसे 10W चार्जिंग से सपोर्ट मिलता है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 164.19 mm, चौड़ाई 74.95 mm, मोटाई 8.47mm mm और वजन 179.5 ग्राम है। सेफ्टी के लिए इस फोन में IP52 रेटिंग है जो कि डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic design, IP52 rating
  • Decent performance (4GB variant)
  • Big battery, USB Type-C port
  • Dual-band Wi-Fi is a bonus
  • Good software features
  • Bad
  • Weak camera performance
  • Average quality display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1,600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.