फोन में 50MP का मेन कैमरा है और यह डुअल कैमरा से लैस होकर आता है।
Mivi One 5G को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
Mivi One 5G को कंपनी ने हाल ही में मार्केट के अंदर पेश किया था। यह फोन कंपनी के अफॉर्डेबल 5G फोन के तौर पर आता है। Mivi One 5G को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा है और यह डुअल कैमरा से लैस होकर आता है। फोन के अंदर 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है। इसके अलावा भी फोन में कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं Mivi One 5G पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में विस्तार से।
Mivi One 5G को कंपनी ने काफी सस्ते में लिस्ट किया है। फोन का एमआरपी यूं तो 25,999 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान इसे 37% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन की कीमत 16,499 रुपये रह जाती है। लेकिन फ्लिपकार्ट ने इसके साथ बैंक ऑफर भी दिया है। फोन को अगर Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो इस पर 2250 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन को केवल 14,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
MIVI One 5G में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नपड्रैगन 4 जेन 2 4nm चिपसेट के साथ आता है। साथ में Adreno 613 GPU है। इसमें 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग पर रन करता है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए यह IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी