MIUI 12 कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च, जून में Xiaomi फोन के लिए होगा रोलआउट

MIUI 12 पहले फेज़ में Mi 10 Pro, Mi 10, Mi 9 Pro 5G, Mi 9, Redmi K30 Pro, Redmi K30, Redmi K20 Pro, और Redmi K20 में होगा अपडेट।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2020 19:21 IST
ख़ास बातें
  • MIUI 12 लेकर आया है पृथ्वी और मंगल ग्रह का लाइव वॉलपेपर
  • मीयूआई 12 में रखा गया है प्राइवेसी का भी ध्यान
  • Mi 10 Youth Edition 5G भी हुआ लॉन्च

MIUI 12 में एंड्रॉयड 10 जैसे नेविगेशन गेस्चर्स मौजूद

MIUI 12 लॉन्च हो गया है, इसके साथ Mi 10 Youth Edition 5G भी पेश किया गया। यह नया सॉफ्टवेयर नए यूआई, नए एनिमेशन्स और प्राइवेसी इम्प्रूवमेंट्स के साथ आया है। इसमें कई दिलचस्प लाइव वॉलपेपर्स और ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फीचर नए ऑप्शन के साथ जोड़े गए हैं। नए प्राइवेसी से जुड़े फीचर्स फ्लेयर, बार्बड वायर और मास्क सिस्टम MIUI 12 के साथ आए हैं। इसके अलावा Xiaomi ने घोषणा की है कि यह नया MIUI 12 पहले फेज़ में जून में रोलआउट किया जाएगा।
 

MIUI 12 new interface features

इंटरफेस की बात करें, तो MIUI 12 का इंटरफेस पहले की तुलना में ज्यादा सरल हो गया है। इसके साथ सफेद बैकग्राउंड आता है, जो स्मार्टफोन के टेक्स्ट को ज्यादा हाइलाइट करता है। इसके अलावा टेक्स्ट के बीच में भी ज्यादा स्पेस देखने को मिला है। टेक्स्ट को कॉम्पलिमेंट करने के लिए इसमें ग्राफिक्स और विजुअल्स को भी जोड़ा गया है। Xiaomi ने सिस्टम एनिमेशन पर काफी बेहतर काम किया है, जिसमें स्क्रीन रोटेशन, ऐप लॉन्च एंड क्लोज़ और होम स्क्रीन पर रि-अरेजिंग आइकन भी शामिल है। इसमें एंड्रॉयड 10 जैसा नेविगेशन गेस्चर भी मौजूद है।
Advertisement

इसमें नए लाइव वॉलपेपर्स शामिल किए गए हैं, जिसमें पृथ्वी और मंगल को फीचर किया गया है। यह लाइव वॉलपेपर काफी अनोखे हैं, जो दूर से आपको मंगल ग्रह दिखाते हैं और ज़ूम करने इस मंगल ग्रह की लाल पथरीली जमीन दिखाते हैं। इसी तरह धरती के लाइव वॉलपेपर को भी ज़ूम करने पर आपको धरती की अलग-अलग जगह देखने को मिलती है। डार्क मोड का इस्तेमाल करके यह ग्रह रात में समा जाते हैं और विजुअल इस तरह दिखते हैं कि मानों आप रात में इन ग्रह को देख रहे हैं।

MIUI 12 में आपको ऑप्टिमाइज़ मल्टी-विंडो फीचर मिलेगी।
Advertisement
 

MIUI 12 new privacy features

शाओमी ने MIUI 12 के साथ प्राइवेसी का भी ध्यान रखा है, जिसमें कंपनी का दावा है कि यह ‘Android Enhanced Privacy Protection Test' द्वारा पास किया गया है। इसमें एक नया फीचर मौजूद है, जिसका नाम है 'Flare'। जब भी कोई ऐप आपका कैमरा व जीपीएस इस्तेमाल करेगा, तो यह आपको फ्लैग अलर्ट दिखाएगा।
 

MIUI 12 other new features

इसके साथ नया हेल्थ फीचर भी जुड़ा है, जो कि आपके द्वारा चले कदमों और अन्य गतिविधियों को रिकॉर्ड करेगा वो भी बिना ज्यादा बैटरी खपत के। शाओमी का कहना है कि यह पूरे दिन केवल 1 प्रतिशत बैटरी की ही खपत करेगा। जिन लोगों को सुनने व बोलने में दिक्कत होती है, उनके लिए इस MIUI 12 में नया AI कॉलिंग फीचर लेकर आया गया है, जो कि रियल-टाइम बात को ट्रांसक्राइब करने का काम करता है। इन फीचर्स के अलावा शाओमी ने ऐलान किया कि यह MIUI 12 चीन में रोलआउट किया जाएगा। पहला फेज जून में शुरू होगा। वहीं, दूसरा और तीसरा फेज़ का ऐलान करना रहता है। पहले फेज़ में Mi 10 Pro, Mi 10, Mi 9 Pro 5G, Mi 9, Redmi K30 Pro, Redmi K30, Redmi K20 Pro, और Redmi K20 में यह अपडेट जारी होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MIUI 12, MIUI 12 Features, MIUI 12 Rollout Timeline, Xiaomi, MIUI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.