Redmi K20 को MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू, ऐसे करें डाउलनोड

Redmi K20 MIUI 11 Update: रेडमी के20 मीयूआई 11 अपडेट को जारी कर दिया गया है, जानें कैसे करें डाउनलोड। MIUI 11 के बारे में जानें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2019 09:51 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 MIUI 11 Update का फाइल साइज़ है 766 एमबी
  • Redmi K20 को मीयूआई 11 अपडेट के साथ मिला सितंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच
  • जानें Xiaomi के अन्य स्मार्टफोन को मिलने वाले अपडेट के बारे में

Redmi K20 MIUI 11 Update: रेडमी के20 को मीयूआई 11 अपडेट मिलना शुरू

Redmi K20 MIUI 11 Update: रेडमी के20 स्मार्टफोन को मीयूआई 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। MIUI 11 अपडेट को Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया था। मीयूआई 11 नए मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन और डेडिकेटेड सिस्टम-वाइड डार्क मोड के साथ आ रहा है। इतना ही नहीं, MIUI 11 अपडेट यूज़र एक्सपीरियंस को भी ऑप्टिमाइज़ करेगा खासतौर से Redmi K20 और Redmi K20 Pro जैसे फुल-स्क्रीन डिवाइस के लिए। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि MIUI 11 को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह ऑलवेज़-ऑन अनुभव प्रदान करेगा।
 

MIUI 11 Update: ऐसे करें डाउनलोड

रेडमी के20 के लिए मीयूआई अपडेट को भारत में रह रहे यूज़र्स के लिए जारी किया गया है। रेडमी नोट 8 सीरीज़ लॉन्च इवेंट में Xiaomi ने घोषणा की थी कि Poco F1, Redmi K20, Redmi Y3, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7S, और Redmi Note 7 Pro के लिए मीयूआई 11 अपडेट को 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच रोल आउट किया जाएगा।

रेडमी के20 पहला फोन है जिसे मंगलवार को अपडेट मिलना शुरू हुआ है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप अपने Redmi K20 स्मार्टफोन के Settings > About phone > System update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। अपडेट का फाइल साइज़ 766 एमबी है और इसका सॉफ्टवेयर वर्जन MIUI v11.0.2.0.PFJINXM है। MIUI 11 Update के साथ सितंबर 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है।

MIUI 11 Update: रेडमी के20 को मिला मीयूआई 11 अपडेट



दूसरे फेज़ में Redmi K20 Pro, Redmi 6, Redmi 6 Pro, Redmi 6A, Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi Y2, Redmi 4, Mi Mix 2 और Mi Max 2 के लिए 4 नवंबर से 12 नवंबर के बीच अपडेट को जारी किया जाएगा।

तीसरे फेज़ में Redmi Note 6 Pro, Redmi 7A, Redmi 8, Redmi 8A और Redmi Note 8 स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 11 अपडेट को 13 नवंबर से 29 नवंबर तक अपडेट किया जाएगा। आज लॉन्च हुए Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को 18 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच अपडेट मिलेगा।
 

MIUI 11 Features, बदलाव

मीयूआई 11 को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह ऑलवेज़-ऑन अनुभव प्रदान करेगा। Xiaomi पहले से ही अपने Redmi K20 Series फोन में क्लॉक स्टाइल फीचर दे रही है। हालांकि, MIUI 11 के साथ शाओमी मौजूदा अनुभव का विस्तार कर रही है, अब मीयूआई 11 के साथ डायनामिक क्लॉक मिलेगी जो ऑलवेज़-ऑन, लॉक स्क्रीन पर प्लेस होगी।
Advertisement

Xiaomi ने अपडेट में सिमिट्रिकल पैटर्न को लॉक स्क्रीन पर जोड़ने का भी विकल्प दिया है। कंपनी का दावा है कि यह पैटर्न Kaleidoscope से प्रेरित हैं। मीयूआई 11 यूज़र्स खुद के कस्टम कोड या मैसेज को भी जोड़ सकते हैं जो लॉक स्क्रीन पर दिखाई देंगे। मीयूआई 11 के साथ शाओमी स्क्रीन पर सीधे नोटिफिकेशन लाइट जैसा अनुभव प्रदान करेगी। अब ऐसे में यदि आपके फोन में नोटिफिकेशन लाइट ना भी हो तो भी आपको ऑन-स्क्रीन नोटिफिकेशन इफेक्ट के जरिए नोटिफिकेशन अलर्ट मिलेंगे।
 
Wallpaper Carousel फीचर को देने के लिए Xiaomi ने Glance के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ा दिया है। कंपनी का दावा है कि इस नए फीचर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड लॉक स्क्रीन एक्सपीरियंस देगा। लॉक स्क्रीन एन्हांसमेंट के अलावा मीयूआई 11 डब्ड डायनामिक वीडियो वॉलपेपर फीचर के साथ आ रहा है। इस फीचर की मदद से यूज़र्स किसी भी वीडियो को स्क्रीन पर वॉलपेपर के रूप में सेट कर सकते हैं।
Advertisement

MIUI 11 के साथ मौजूदा फाइल मैनेजर ऐप को भी डॉक्यूमेंट व्यूअर के साथ अपग्रेड किया गया है। शाओमी ने मी नोट्स ऐप में ही टास्क मैनेजर को इंटीग्रेट कर दिया है जिससे कि यूज़र टू-डू लिस्ट को देख पाएंगे, नए टास्क को मौजूदा लिस्ट में जोड़ पाएंगे। इसके अलावा यूज़र चाहें तो अपनी आवाज़ से भी टास्क को रिकॉर्ड कर पाएंगे।
Advertisement

MIUI 11 के साथ कैल्क्यूलेटर ऐप को भी फ्लोटिंग इंटरफेस के साथ अपग्रेड किया गया है, जिससे कि यूज़र आसानी से कैल्क्युलेशन कर सकें। ऐप में अब उम्र, ईएमआई, GST और स्प्लिट बिल जैसे फीचर भी दिखाई देंगे। MIUI 11 स्टेप ट्रैकर फीचर के साथ आ रहा है, होम स्क्रीन पर दाहिनी ओर स्वाइप कर इसे एक्सेस किया जा सकता है।

मीयूआई 11 क्विक रिप्लाई फीचर के साथ आ रहा है, इस फीचर की मदद से आप एक्टिव ऐप, वीडियो या स्क्रीन पर गेम को छोड़े बिना ही मैसेज या कॉल का आसानी से रिप्लाई कर सकेंगे। Xiaomi ने घोषणा की है कि नया मीयूआई 11 अपडेट नेचुरल साउंड इफेक्ट, वायरलेस प्रिंट, डुअल क्लॉक, मी शेयर जैसे फीचर्स के साथ आएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार रुपये गिरी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung स्मार्टफोन की कीमत
  2. Oppo की K13x 5G के लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Android कंपनियों को देना होगा 5 साल तक अपडेट, नए नियम से भारतीयों को भी फायदा?
#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2025 : AirPods में मिलेगा कैमरा कंट्रोल और स्लीप डिटेक्शन फीचर!
  2. Android कंपनियों को देना होगा 5 साल तक अपडेट, नए नियम से भारतीयों को भी फायदा?
  3. 14 हजार रुपये गिरी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung स्मार्टफोन की कीमत
  4. फीचर फोन यूजर्स भी कर सकेंगे UPI पेमेंट्स, PhonePe जल्द लाएगा नया ऐप!
  5. Huawei Band 10 भारत में लॉन्च, AMOLED स्क्रीन और 14 दिन की बैटरी के साथ; जानें कीमत
  6. iQOO Z10 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Oppo की K13x 5G के लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Google Chrome होगा अब तक सबसे तेज!, अब ज्यादा फास्ट होगा काम, बचेगा समय
  9. Elon Musk की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत की हरी झंडी!
  10. Fairphone 6 का डिजाइन और प्राइस लीक, मॉड्यूलर स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.