48MP कैमरे और 30W फास्ट चार्जिंग के साथ Micromax In Note 2 भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

Micromax In Note 2 की कीमत भारत में 13,490 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। माइक्रोमैक्स इन नोट 2 मार्केट में ब्लैक और ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी सेल 30 जनवरी से शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 जनवरी 2022 15:01 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In Note 2 में दो कलर ऑप्शन मौजूद है
  • माइक्रोमैक्स इन नोट 2 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है

ब्लैक और ब्राउन कलर ऑप्शन में आता है Micromax In Note 2

Micromax In Note 2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Micromax फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 20:9 एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच डिज़ाइन दिया हुआ है। माइक्रोमैक्स इन नोट 2 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है। इसमें दो कलर ऑप्शन मिलते हैं दोनों ही विकल्पों में टॉप पर मैटल फिनिश मौजूद है। माइक्रोमैक्स इन नोट 2 की टक्कर मार्केट में Samsung Galaxy M21 2021 Edition, Motorola Moto G31 और Realme 8i जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।
 

Micromax In Note 2 price in India, launch offers

Micromax In Note 2 की कीमत भारत में 13,490 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। माइक्रोमैक्स इन नोट 2 मार्केट में ब्लैक और ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी सेल 30 जनवरी से शुरू होगी। फोन को Flipkart और Micromaxinfo.com वेबसाइट के जरिए दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा।

ऑफर की बात करें, तो फोन को सीमित समय के लिए 12,490 रुपये में डिस्काउंटिड कीमत में उपलब्ध कराया गया है।
 

Micromax In Note 2 specifications

डुअल-सिम (नैनो) माइक्रोमैक्स इन नोट 2 एंड्रॉयड 11 पर चलता है। इसमें 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 550 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। फोन में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।  
Advertisement

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन की बैटरी 25 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। फोन का डायमेंशन 159.9x74.3x8.34mm और भार 205 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.