माइक्रोमैक्स कैनवस 5 की पहली झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 नवंबर 2015 17:33 IST
साल 2013 में देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने कैनवस 4 हैंडसेट को लॉन्च किया था। इसके बाद से ही कैनवस परिवार के अगले सदस्य का इंतज़ार था। आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद कंपनी ने इस हफ्ते अपना नया फ्लैगशिप डिवाइस कैनवस 5 पेश कर दिया। यह स्मार्टफोन 11,999 रुपये में मिलेगा। हैंडसेट के स्पेस ग्रे और टेन ब्राउन कलर वेरिएंट फिज़िकल रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे।

पहली झलक में हम कह सकते हैं कि कैनवस 4 की तुलना में माइक्रोमैक्स कैनवस 5 पावरफुल प्रोसेसर, ज्यादा रैम, बेहतर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी से लैस है। हालांकि, फ्रंट और रियर कैमरे के सेंसर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में
 
कैनवस 5 एक डुअल सिम डिवाइस (जीएसएम+जीएसएम) है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। यह 5.2 इंच (1080x1920 पिक्सल) के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा जो 2.5डी कर्व्ड टच पैनल से लैस है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है।

(पढ़ें: माइक्रोमैक्स कैनवस 5 के सारे स्पेसिफिकेशन)
 
हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 एमपी2 जीपीयू मौजूद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement
 
स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। हैंडसेट में फोटो प्रोसेसिंग की तकनीक को बेहतर किया गया है और कई नए कैमरा फ़ीचर भी शामिल किए गए हैं।
 
कनेक्टिविटी की बात की जाए तो माइक्रोमैक्स कैनवस 5 3जी, वाई-फाई, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, ब्लूटूथ और 4जी एलटीई फ़ीचर से लैस है। स्मार्टफोन में एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।कैनवस 5 में 2900 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 514 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  2. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  5. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  7. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  9. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  10. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.