Micromax Bharat Go स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए क्यों है ख़ास

Micromax ने देश में अपनी भारत सीरीज़ का विस्तार करते हुए Bharat Go स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 मई 2018 17:10 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स का पहला एंड्रॉयड गो Bharat Go स्मार्टफोन लॉन्च
  • सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2018 में शोकेस हुआ था फोन
  • एंड्रॉयड गो आधारित भारत गो फोन की कीमत 4,399 रुपये है

Micromax Bharat Go

Micromax ने देश में अपनी भारत सीरीज़ का विस्तार करते हुए Bharat Go स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Micromax Bharat Go कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन है, जिसे सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2018 में देखा गया था। एंड्रॉयड गो आधारित भरात गो फोन की कीमत 4,399 रुपये है। माइक्रोमैक्स ने हैंडसेट के लिए एयरटेल से साझेदारी की है। इसके एवज़ में यूज़र को 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा, जो एयरटेल की 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम का हिस्सा है। इस तरह Micromax Bharat Go की प्रभावी कीमत हो जाती है 2,399 रुपये।

अगर एंड्रॉयड गो से आप परिचित नहीं हैं, तो बता दें कि यह गूगल का एक ऐसा ओएस है, जो कम रैम वाली डिवाइस के लिए बना है। इसे बनाते हुए डेटा बचत, प्री-लोडेड ऐप - जीमेल गो, मैप्स गो, फाइल्स गो, यूट्यूब गो जैसे ऐप को ध्यान में रखा गया है। वीओएलटीई आधारित डुअल सिम इस हैंडसेट में काम करता है एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन। फोन में 4.5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है। Micromax Bharat Go में मीडियाटेक एमटी6737 क्वाड-कोर प्रोसेसर। रैम 1 जीबी हैं। साथ देते हैं माली-टी720 एमपी1 जीपीयू। इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी का है। Micromax Bharat Go की स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है।

Micromax Bharat Go के कैमरा डिपार्टमेंट में है 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा। दोनों में फ्लैश सपोर्ट है। हैंडसेट में 2000 एमएएच की बैटरी है, जिसके 6-7 घंटे तक चलने का दावा है। स्टैंडबाय टाइम 170-180 घंटे का है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और हेडफोन जैक सपोर्ट है। स्मार्टफोन का वज़न 130 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Micromax, Android Go
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.