Mi 10S फोन 108MP कैमरा और Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

नया Xioami Mi 10S क्वाड रियर कैमरा सेटअप और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 मार्च 2021 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10S चीन में Mi 10 सीरीज़ के लेटेस्ट फोन के रूप में लॉन्च
  • 108 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप है इसकी सबसे बड़ी खासियत
  • Snapdragon 870 चिपसेट और 12GB तक रैम से है लैस

Mi 10S में 108MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है

Mi 10S को मंगलवार को चीन में लॉन्च किया गया था और यह Xiaomi की Mi 10 सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। सीरीज़ में Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Ultra और Mi 10 Lite पहले से शामिल हैं। नया शाओमी फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। Mi 10S को तीन कॉन्फिगरेशन और तीन रंग विकल्पों में पेश किया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर काम करता है है और फास्ट चार्जिंग के तीन टाइप्स को सपोर्ट करता है।
 

Mi 10S price

Xiaomi के Mi 10S की कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,000 रुपये) है, जिसमें 8GB + 128GB वेरिएंट आता है। एक 8GB + 256GB वेरिएंट है, जिसकी कीमत CNY 3,499 (लगभग 39,300 रुपये) है और सबसे हाई-एंड वेरिएंट 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग 42,600 रुपये) है। फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंगों में पेश किया गया है। Mi 10S चीन में आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता पर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
 

Mi 10S specifications

डुअल-सिम (नैनो) Mi 10S MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,120 एनआईटीएस पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 और sRGB कलर गैमट कवरेज सपोर्ट करता है। फोन क्वालकॉम Snapdragon 870 चिपसेट से लैस आता है, जिसे Adreno 650 जीपीयू और 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 256GB तक UFS 3.0 स्टोरेज मिलती है।

फोटो और वीडियो के लिए, Mi 10S क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है, जिसमें एफ/1.69 अपर्चर वाला 108-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले डेप्थ सेंसर और मैक्रो सेंसर शामिल हैं। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

Mi 10S पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, ई-कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, आईआर ब्लास्टर और बोफोमीटर शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। Mi 10S में 4,780mAh बैटरी मिलती है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 162.6x74.8x8.96mm और वज़न 208 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10S, Mi 10S price, Mi 10S Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.