तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट

उम्मीद की जा सकती है कि अगले साल चिप सप्लाई में बढ़ोत्तरी होने पर इसका असर स्मार्टफोन्स की घटी हुई कीमतों के रूप में सामने आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जुलाई 2026 16:16 IST
ख़ास बातें
  • नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स के साथ-साथ पुराने स्मार्टफोन मॉडल भी हुए महंगे।
  • रैम और स्टोरेज मैमोरी चिप की कीमतें कई फीसदी बढ़ चुकी हैं।
  • चिप की कमी 2028 की पहली तिमाही तक बने रहने की उम्मीद है।

विश्व स्तर पर DRAM और NAND चिप शॉर्टेज के चलते स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप आदि की कीमतें अब आसमान छूने लगी हैं।

Photo Credit: iStock

पिछले कुछ दिनों में स्मार्टफोन्स और अन्य कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की कीमतों में एकदम से जैसे आग लग गई है। लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियों ने मोबाइल महंगे कर दिए हैं। इनमें नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स के साथ-साथ पुराने स्मार्टफोन मॉडल भी अब महंगी कीमत में मिलने लगे हैं। वहीं, अन्य कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स भी महंगे हो चुके हैं। वजह बताई जा रही है ग्लोबल लेवल पर जरूरी पुर्जों की सप्लाई में कमी। पिछले कई महीनों में रैम और स्टोरेज मैमोरी चिप की कीमतें कई फीसदी बढ़ चुकी हैं जिसका सीधा असर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की कीमत पर पड़ा है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि जल्द ही इन बढ़ी हुई कीमतों से छुटकारा पाने का समय आ सकता है। 

विश्व स्तर पर DRAM और NAND चिप शॉर्टेज के चलते स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप आदि की कीमतें अब आसमान छूने लगी हैं। इसी बीच टिप्स्टर योगेश बरार ने एक बड़ा अपडेट दिया है। इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से टिप्स्टर का दावा है कि दो चीनी कंपनियां चिप बनाने में लगी हैं। ये दो कंपनियां चांगक्सिन मेमोरी टेक्नोलॉजीज़ (CXMT) और यांग्त्ज़े मेमोरी टेक्नोलॉजीज (YMTC) के नाम से जानी जाती हैं। ये कंपनियां अभी DRAM का स्टॉक जमा कर रही हैं। कहा गया है कि ये दोनों कंपनियाँ अगले साल अपने जमा किए गए DRAM चिप स्टॉक को मार्केट में रिलीज करेंगी। 

Advertisement

BREAKING

The chip shortage is expected to last until Q1 2028..

But a major plot twist can happen soon!

Insiders claim, Chinese brands CXMT & YMTC are stockpiling memory to flood the market next year.

If true, get ready for a massive price crash..

— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) July 24, 2026

बता दें कि स्टोरेज स्टिक बनाने वाली कंपनियों ने तेजी से बढ़ रही AI इंडस्ट्री की मांग को पूरा करने के लिए चिप की सप्लाई को AI इंडस्ट्री की ओर मोड़ दिया है। अगर यह बात सच साबित होती है तो मैमोरी चिप्स की बढ़ी हुई सप्लाई से वर्तमान में चल रही कमी को दूर किया जा सकता है। इससे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की कीमतें बहुत तेजी से नीचे गिर सकती हैं। ऐसा होता है तो 2027 में कीमतें काफी नीचे आ सकती हैं। वहीं, DRAM और NAND स्टिक की कमी 2028 की पहली तिमाही तक बने रहने की उम्मीद है।

उम्मीद की जा सकती है कि अगले साल चिप सप्लाई में बढ़ोत्तरी होने पर इसका असर स्मार्टफोन्स की घटी हुई कीमतों के रूप में सामने आ सकता है। हालांकि अभी इस बात को लेकर स्पष्टता नहीं है कि स्मार्टफोन मेकर इस बहाली के बाद घटी हुई कीमतों को ग्राहकों तक पहुंचाएंगे या नहीं। स्मार्टफोन्स की कीमतें पहले ही बहुत ज्यादा बढ़ चुकी हैं। इनमें बजट रेंज, मिडरेंज और फ्लैगशिप हैंडसेट्स की कीमतें ग्राहकों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। निकट तिमाही, या छमाही में अभी इससे राहत मिलने के कोई आसार नहीं बन रहे हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.