मेज़ू यू10 और यू20 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 अगस्त 2016 17:10 IST
मेज़ू ने यू सीरीज में दो नए स्मार्टफोन यू10 और यू 20 लॉन्च कर दिए हैं। मेज़ू यू 10 के 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज की कीमत जहां 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) वहीं 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 12,090 रुपये) है। मेज़ू यू20 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,000 रुपये) और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) है। मेज़ू यू10 स्मार्टफोन चीन में बिक्री के लिए 18 सितंबर से जबकि मेज़ू यू20 फोन 28 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो यू10 और यू20 स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। दोनों फोन 2 जीबी/3 जीबी रैम वेरिएंट के साथ 16 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आते हैं। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

मेज़ू के इन दोनों स्मार्टफोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं।
 
मेज़ू यू10 और यू20 स्मार्टफोन युनओएस पर चलते हैं जिसके ऊपर फ्लाइम यूआई स्किन दी गई है। इन स्मार्टफोन के रियर पर कर्व्ड ग्लास पैनल दिया गया है। दोनों ही फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड हैं।
Advertisement

हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले मेज़ू यू10 में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 2760 एमएएच की बैटरी। यह फोन ब्लैक, व्हाइट, शैंपेन गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

मेज़ू यू20 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू है। इस फोन को पावर देने के लिए 3260 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन भी ब्लैक, व्हाइट, शैंपेन गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2760 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1920x1080 पिक्सल
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  5. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  8. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  9. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.