Meizu M6 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा और 3070 एमएएच बैटरी

मेज़ू ने चीनी मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन एम6 लॉन्च कर दिया है। मेज़ू एम6 स्मार्टफोन मेज़ू एम5 फोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है। कंपनी ने मेज़ू एम6 बजट स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 सितंबर 2017 17:30 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू एम6 स्मार्टफोन मेज़ू एम5 फोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है
  • ग्राहकों को 2 जीबी या 3 जीबी रैम में चुनने का विकल्प मिलेगा
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित फ्लाइममी ओएस 6.0 पर चलता है
मेज़ू ने चीनी मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन एम6 लॉन्च कर दिया है। मेज़ू एम6 स्मार्टफोन मेज़ू एम5 फोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है। कंपनी ने मेज़ू एम6 बजट स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए हैं। 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 6,900 रुपये) है, जबकि 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 899 चीनी युआन (करीब 8,800 रुपये) में मिलेगा। Meizu M6 मूनलाइट सिल्वर, शैंपेन गोल्ड, मैट ब्लैक और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

डिज़ाइन की बात करें तो मेज़ू एम6 स्मार्टफोन आगे से देखने पर मेज़ू एम5 की तरह ही है। फिंगरप्रिंट सेंसर को होम बटन में इंटिग्रेट किया गया है। इसके बारे में मात्र 0.2 सेकेंड में हैंडसेट अनलॉक करने का दावा किया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मेज़ू एम5 में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ माली टी860 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों को 2 जीबी या 3 जीबी रैम में चुनने का विकल्प मिलेगा। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम कार्ड स्लॉट माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का भी काम करेगा।

मेज़ू का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित फ्लाइममी ओएस 6.0 पर चलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह 4-कलर आरजीबीडब्ल्यू फ्लैश, पीडीएएफ और एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेल्फी कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन का डाइमेंशन 148.2 x 72.8 x 8.3 मिलीीटर और वज़न 143 ग्राम है।
Advertisement

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3070 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ग्लोनास, ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। फोन में इंफ्रारेड, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी, जायरोस्कोप और मैग्नेटोमीटर सेंसर दिए गए हैं।
Advertisement

फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि मेज़ू एम6 भारत में कब लॉन्च होगा। लेकिन हो सकता है कि इसके लिए लंबा इंतज़ार करना पड़े। क्योंकि मेज़ू एम5 को भारत में लॉन्च होने के 7 महीने के बाद भारत में पेश किया गया था। फोन 25 सितंबर से चीन में ऑर्डर किया जा सकेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3070 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.