5500mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च होगा Meizu 21x स्‍मार्टफोन, जानें बाकी डिटेल

मॉडल नंबर BA468 वाली नई Meizu बैटरी को चीन में 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म से अप्रूवल मिल गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 मार्च 2024 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Meizu 21x नाम से आ सकती है नई डिवाइस
  • फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा अपकमिंग स्‍मार्टफोन में
  • 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म से अप्रूवल मिला

Meizu ने खुद को चीनी मार्केट तक ही समेटा हुआ है। हाल के वर्षों में कंपनी फ्लैगशिप कैटिगरी में ज्‍यादा दम दिखा रही है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

स्‍मार्टफोन ब्रैंड Meizu ने बीते दिनों Meizu 21 Pro को लॉन्‍च किया था। तब कहा गया कि वह कंपनी की लास्‍ट डिवाइस होगी, क्‍योंकि Meizu इस मार्केट से आउट होना चाहती है। हालांकि एक नए लीक से पता चला है कि कंपनी एक और फोन लॉन्‍च करने पर काम कर रही है। इसे Meizu 21x कहा जाता है। टिप्‍सटर, डिजिटल चैट स्‍टेशन ने इस फोन के बारे में जानकारी जुटाई है। जानकारी के अनुसार, मॉडल नंबर BA468 वाली नई Meizu बैटरी को चीन में 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म से अप्रूवल मिल गया है। यह 5,400mAh बताई जाती है और इसकी टिपिकल वैल्‍यू 5,500mAh हो सकती है।

इसके अलावा डिजिटल चैट स्‍टेशन ने भी अपकमिंग मीजू स्‍मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारियां शेयर की हैं। बताया है कि जल्‍द लॉन्‍च होने वाले मीजू स्‍मार्टफोन में फ्लैट डिस्‍प्‍ले होगा। फोन का टिप‍िकल बैटरी साइज 5500 एमएएच है, जो 66 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  

Meizu ने खुद को चीनी मार्केट तक ही समेटा हुआ है। हाल के वर्षों में कंपनी फ्लैगशिप कैटिगरी में ज्‍यादा दम दिखा रही है और स्‍नैपड्रैगन 8 सीरीज से पावर्ड फोन लॉन्‍च कर रही है। हालां‍क‍ि अपकमिंग फोन को लेकर दावा है कि उसमें स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

बहरहाल, गिजमोचाइना के अनुसार कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि अपकमिंग डिवाइस को Meizu 21x कहा जाएगा। Meizu पर मालिकाना हक एक कार मेकर Geely के पास है। बीते दिनों कहा गया था कि  स्‍मार्टफोन बिजनेस से बाहर निकलकर Meizu का सारा फोकस AI यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस पर होगा। कंपनी का कहना है कि एआई फ्यूचर है और वह अब इसमें निवेश करेगी। स्‍मार्टफोन बिजनेस से बाहर होने के पीछे कंपनी का तर्क है कि स्‍मार्टफोन यूजर्स को लंबे समय तक अपग्रेड रखना पड़ता है। उनका इशारा था कि एक डिवाइस पर तमाम अपग्रेड्स देने होते हैं, लगभग 4 साल तक। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3192x1368 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.