Meizu 21 Note फोन 16GB रैम, 5500mAh बैटरी के साथ 16 मई को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

कंपनी ने Weibo पर पोस्ट में कहा है कि Meizu 21 Note को 16 मई को घरेलू मार्केट में पेश करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2024 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Meizu 21 Note में 144Hz रिफ्रेश रेट होगा।
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 5500mAh की होगी।
  • डिवाइस Flyme AIOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करने वाला है।

Meizu 21 Note स्मार्टफोन 16GB रैम से लैस होगा।

Photo Credit: Meizu

Meizu स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने कुछ समय पहले कहा था कि वह अब स्मार्टफोन मार्केट को अलविदा कहने वाली है। लेकिन कंपनी ने उसके बाद नया स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया। अब इसी ब्रैंड की ओर से एक और स्मार्टफोन चर्चा में है। कंपनी Meizu 21 Note को लॉन्च करने वाली है। यह एक फ्लैगशिप लेवल का स्मार्टफोन होगा। अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट समेत कुछ स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म कर दिए हैं। 

Meizu 21 Note लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी ने Weibo पर पोस्ट में कहा है कि Meizu 21 Note को 16 मई को घरेलू मार्केट में पेश करने जा रही है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर बताया गया है। इसमें बड़ी बैटरी होने की बात भी सामने आई है। स्पेसिफिकेशंस में 1220p स्क्रीन का जिक्र किया गया है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। स्मार्टफोन 16GB रैम से लैस होगा। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5500mAh की होगी। यह मोबाइल डिवाइस Flyme AIOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करने वाला है। 

रेगुलर FlymeOS से यह ऑपरेटिंग सिस्टम जाहिर तौर पर अलग होगा। यह AI बेस्ड OS है। इसमें FlymeAuto इंटरफेस देखने को मिल सकता है जिसके कारण यह फोन FlymeAuto व्हीकल्स से आसानी से कनेक्ट हो सकेगा। इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन आईफोन जैसे डिजाइन के साथ आएगा। हालांकि कंपनी ने टीजर जारी कर यह साफ कर दिया है कि फोन का डिजाइन iPhone से प्रेरित नहीं है। 

यहां पर कैमरा के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन अफवाहों की मानें तो Meizu 21 Note में 50 मेगापिक्‍सल का सैमसंग GN5 प्राइमरी सेंसर होगा। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड लेंस होगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का शूटर दिया जा सकता है। यह फोन आईपी53 रेटिंग के साथ आ सकता है, जो फोन को धूल और पानी के छीटों से होने वाले नुकसान से बचाएगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.