मद्रास हाई कोर्ट का फैसला, राज्य के सभी मंदिरों में भक्तों के मोबाइल पर लगाई पाबंदी

मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु सरकार को "शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने" के लिए राज्य के सभी मंदिरों के अंदर भक्तों को मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 21:05 IST
ख़ास बातें
  • मद्रास उच्च न्यायालय ने मंदिरों में फोन को किया बैन
  • मंदिरों की शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया यह फैसला
  • तिरुचेंदूर मंदिर के परिसर ने नियमों को पहले ही किया लागू

तिरुचेंदूर मंदिर में आने वाले भक्तों को कथित तौर पर ऐसे कपड़े पहनने के आदेश जारी किए गए हैं

शुक्रवार को, मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु सरकार को भक्तों के मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया। पीठ के अनुसार, राज्य में मंदिरों की शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने के लिए फोन पर रोक लगनी चाहिए।

ANI के अनुसार, मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु सरकार को "शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने" के लिए राज्य के सभी मंदिरों के अंदर भक्तों को मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अधिकारियों को शर्तों को जल्द से जल्द लागू करने का निर्देश दिया है। तमिलनाडु सरकार के मानव संसाधन और सीई विभाग को राज्य के सभी मंदिरों में शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने के निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
 

Time Now के मुताबिक, मदुरै पीठ ने देखा कि तिरुचेंदूर मंदिर के अधिकारियों ने पहले ही मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने के लिए सभी प्रभावी उपाय कर लिए हैं, और तिरुचेंदूर मंदिर के परिसर के अंदर एक सभ्य ड्रेस कोड के लिए आग्रह किया।

रिपोर्ट बताती है कि 14 नवंबर से, तिरुचेंदूर मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि भक्तों और मंदिर में काम करने वाले लोगों को मंदिर के अंदर सेल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। तिरुचेंदूर मंदिर के कार्यकारी अधिकारी ने कहा, "सेलफोन जमा करने और उसके लिए टोकन जारी करने के लिए एक खास काउंटर बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं।"
Advertisement

आगे बताया गया है कि अधिकारियों का कहना है कि मंदिर में नोटिस बोर्ड भी लगा दिए गए हैं, जिनमें मंदिर परिसर में फोन न ले जाने की चेतावनी दी गई है। इतना ही नहीं, यह भी लिखा गया है कि यदि किसी व्यक्ति का फोन पाया जाता है, तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और वापस नहीं दिया जाएगा।"
Advertisement

इसके अलावा, तिरुचेंदूर मंदिर में आने वाले भक्तों को कथित तौर पर ऐसे कपड़े पहनने के आदेश जारी किए गए हैं, जो परंपरा और संस्कृति की रक्षा करते हों। इस सूचना को दर्शाने वाले बोर्ड भी मंदिर में लगाए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Phone Ban in Temples, Madras High Court
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.