LG G8 ThinQ के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत लॉन्च से पहले लीक

आधिकारिक लॉन्च से पहले हाल ही में LG G8 ThinQ के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लीक हो गई है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 11 फरवरी 2019 17:10 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है एलजी जी8 थिंक
  • 3डी टाइम-ऑफ-फ्लाइट (ToF) सेल्फी कैमरा हो सकता है LG G8 ThinQ में
  • 6.1 इंच का डिस्प्ले हो सकता है LG G8 ThinQ में

LG G8 ThinQ के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Photo Credit: 91Mobiles/ OnLeaks

हैंडसेट निर्माता कंपनी LG का आगामी स्मार्टफोन LG G8 ThinQ इस महीने लॉन्च हो सकता है। आधिकारिक लॉन्च से पहले हाल ही में एलजी जी8 थिंक के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लीक हो गई है। LG G8 ThinQ से संबंधित रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। LG G8 ThinQ स्मार्टफोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 900 डॉलर के आसपास हो सकती है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलजी ने 24 फरवरी को बार्सिलोना में इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट के दौरान LG V50 ThinQ 5G के साथ LG G8 ThinQ को भी लॉन्च किया जा सकता है।

Reddit पोस्ट को वेबसाइट SlashGear द्वारा स्पॉट किया गया है। रेडिट पोस्ट के मुताबिक, LG G8 ThinQ के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कथित कीमत CAD 1,199.99 (भारत में कीमत 64,300 रुपये) हो सकती है। LG G7 ThinQ की तुलना में LG G8 ThinQ की लीक हुई कथित कीमत अधिक है। LG G8 ThinQ के कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) जनवरी में लीक हुए थे। लीक हुई तस्वीरों से पता चला था कि फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट पैनल पर नॉच होगा।

तस्वीरें इस बात की और इशारा कर रही थी कि हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। इस माह लीक हुई जानकारी के मुताबिक, एलजी जी8 थिंक स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी हो सकती है। LG G8 ThinQ में बेहतर फेस रिकॉग्निशन के लिए 3डी टाइम-ऑफ-फ्लाइट (ToF) सेल्फी कैमरा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG, LG G8 ThinQ, MWC, MWC 2019
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.