LG W41, LG W41+, LG W41 Pro क्वाड रियर कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

LG W41 की कीमत भारत में 13,490 रुपये तय की गई है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। जबकि LG W41+ के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,490 रुपये है और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,490 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 फरवरी 2021 16:24 IST
ख़ास बातें
  • LG W41 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं
  • सभी फोन में मौजूद हैं दो कलर ऑप्शन
  • रैम व स्टोरेज विकल्प सभी फोन में अलग-अलग मौजूद हैं

इन स्मार्टफोन्स में आपको लेज़र ब्लू और मैज़िक ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे

LG W41, LG W41+ और LG W41 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नए एलजी फोन्स एक जैसे स्पेसिफिकेशन से लैस है, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 5,000 एमएएच की बैटरी और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन मौजूद हैं। हालांकि, सभी फोन के रैम व स्टोरेज विकल्प एलजी डब्ल्यू41, एलजी डब्ल्यू41प्लस और एलजी डब्ल्यू41 प्रो में अलग-अलग हैं। एलजी डब्ल्यू41 सीरीज़ में दो अलग कलर ऑप्शन और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। नए स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट बटन फीचर किया गया है।
 

LG W41, LG W41+, LG W41 Pro price in India, availability

LG W41 की कीमत भारत में 13,490 रुपये तय की गई है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। जबकि LG W41+ के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,490 रुपये है और LG W41 Pro के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,490 रुपये है। इन स्मार्टफोन्स में आपको लेज़र ब्लू और मैज़िक ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जिनकी सेल सभी स्टोर्स पर उपलब्ध है।
 

LG W41, LG W41+, LG W41 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) एलजी डब्ल्यू41, एलजी डब्ल्यू41प्लस और एलजी डब्ल्यू41 प्रो एंड्रॉयड 10 आधारित Q OS पर काम करते हैं। इनमें 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एचआईडी फुल विज़न डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। यह सभी फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर पर काम करते हैं, जिसकी स्पीड 2.3गीगाहर्ट्ज़ है। अंतर की बात करें, तो एलजी डब्ल्यू41 फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। जबकि एलजी डब्ल्यू41 प्लस में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज और एलजी डब्ल्यू41 प्रो में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
 
फोटोग्राफी व वीडियो कॉलिंग के लिए एलजी डब्ल्यू41 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ स्थित है। इसके अलावा, इस सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। एलजी डब्ल्यू41, एलजी डब्ल्यू41 प्लस और एलजी डब्ल्यू41 प्रो में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो एलजी डब्ल्यू41 सीरीज़ में एलजी एलटीई, वाई-फाई, ब्ल्टूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट। यह फोन रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर व 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।
Advertisement

LG W41, LG W41+ और LG W41 Pro का डायमेंशन 166.5x77.3x9.3mm और भार 201 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.