मात्र 5800 रुपये में 256GB स्टोरेज और 6.5 इंच डिस्प्ले से लैस LeTV Y1 Pro लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस मचा देंगे धूम

LeTV Y1 Pro में 8 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और AI कैमरा शामिल है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉल कैमरा शामिल है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मई 2022 17:06 IST
ख़ास बातें
  • LeTV Y1 Pro के 4GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,800 रुपये है।
  • LeTV Y1 Pro में 6.5 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • LeTV Y1 Pro में 4000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

LeTV Y1 Pro में 6.5 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: LeMall

LeTV Y1 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन आईफोन 13 के जैसा लगता है और इसमें 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो कि Unisoc T310 SoC प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। चीनी कंपनी के स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। आईफोन 13 की तरह इस आईफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है, लेकिन यह फेस अनलॉक बायोमेट्रिक फीचर से लैस है।
 

LeTV Y1 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो LeTV Y1 Pro के 4GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 499 यानी कि 5,800 रुपये है। वहीं इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 699 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 8,510 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 899 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 10,500 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह Midnight Black, Star Blue और Star White कलर में उपलब्ध है। LeTV स्मार्टफोन अगले महीने मार्केट में आने की उम्मीद है।
 

LeTV Y1 Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो LeTV Y1 Pro में 6.5 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Unisoc T310 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और AI कैमरा शामिल है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉल कैमरा शामिल है।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। हालांकि इस फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, लेकिन इसमें फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.3mm, चौड़ाई 77.7mm, मोटाई 9.5mm और वजन 208 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.