Lenovo Z5s से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

हैंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो आज Lenovo Z5s स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। आइए अब आपको लाइव स्ट्रीमिंग और इसके संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2018 11:17 IST
ख़ास बातें
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा Lenovo Z5s
  • Lenovo Z5s स्मार्टफोन में 6.3 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है
  • 3,210 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है लेनोवो ज़ेड5एस

Lenovo Z5s से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

हैंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो आज बीजिंग में आयोजित एक इवेंट के दौरान Lenovo Z5s स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। लेनोवो जे़ड 5एस में फोटोग्राफी के लिए तीन रियर कैमरे होंगे। Lenovo Z5s स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आएगा। कुछ समय पहले टीज़र से खुलासा हुआ था कि Lenovo Z5s हैंडसेट 8 जीबी से ज़्यादा रैम से लैस होगा। एक तरह से यह फोन में 10 जीबी रैम होने की ओर इशारा है। कैमरा एआई सपोर्ट के साथ आ सकता है। आइए अब आपको लाइव स्ट्रीमिंग और इसके संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Lenovo Z5s की लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग

लेनोवो ने सोमवार को अपने वीबो पेज पर Lenovo Z5s के लॉन्च टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी दी थी। इवेंट की शुरुआत दोपहर 2 बजे CST (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बदे) होगी। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Iqiyu, Youku और Lenovo के आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
Advertisement
 

Lenovo Z5s के संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

यह बात कंफर्म है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, हाल ही में कंपनी ने इस बात को भी कंफर्म कर दिया था कि फोन को कोरल ओरेंज, क्वाइट ब्लू और स्टारी नाइट रंग में उतारा जाएगा। पहले दो रंग ग्रेडिएंट फिनिश और स्टारी नाइट रंग वेरिाएंट ग्लॉसी बैक फिनिश के साथ आएगा। लेनोवो ब्रांड के इस फोन में 8 जीबी से ज्यादा रैम होगी। उम्मीद है कि Lenovo Z5s को 10 जीबी रैम में उतारा जा सकता है।

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह फोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। लीक रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन जे़डयूआई 10 और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। स्मार्टफोन की चीनी वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में 6.3 इंच वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, फोन में जान फूंकने के लिए 3,210 एमएएच की बैटरी और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.