7,500mAh बैटरी और 11 इंच डिस्प्ले के साथ Lenovo Yoga Tab 11 लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo Yoga Tab 11 की कीमत भारत में 40,000 रुपये सेट की गई है, जिसमें टैब का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प आता है। यह टैब सिंगल स्ट्रोम ग्रे कलर वेरिएंट में आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2021 15:02 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Yoga Tab 11 मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर से लैस है
  • लेनोवो योगा टैब 11 में मौजूद है 4 जीबी रैम
  • इसमें 20 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
Lenovo Yoga Tab 11 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 11 पर काम करता है और इसमें 7,500 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। इस टैब के बैक में मैटल स्टैंड दिया गया है, जिसके सहारे आप टैबलेट को टेबल पर अलग-अलग एंगल में रख सकते हैं। लेनोवो योगा टैब 11 मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर से लैस है और इसमें 11 इंच का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ मौजूद है। लेनोवो योगा टैब 11 में Lenovo Precision Pen 2 stylus सपोर्ट दिया गया है। इसमें गूगल किड्स स्पेस सपोर्ट मौजूद है। इस टैबलेट को पहले यूरोप में जून में लॉन्च किया गया था।
 

Lenovo Yoga Tab 11 price in India, sale

Lenovo Yoga Tab 11 की कीमत भारत में 40,000 रुपये सेट की गई है, जिसमें टैब का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प आता है। यह टैब सिंगल स्ट्रोम ग्रे कलर वेरिएंट में आता है। टैबलेट की सेल Amazon India और Lenovo.com पर शुरू होगी। अमेज़न और लेनोवो साइट पर फिलहाल लेनोवो योगा टैब 11 29,999 रुपये के साथ लिस्ट है।  
Advertisement
 

Lenovo Yoga Tab 11 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो लेनोवो योगा टैब 11 एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 11 इंच 2K (2,000x1,200 पिक्सल) आईपीएल टीडीडीआई टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 400 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस, TUV Rheinland certification और Dolby Vision मौजूद है। इसके अलावा लेनोवो योगा टैब 11 में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर मौजूद है, इसके साथ ARM Mali-G76 MC4 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मौजूद है। टैब की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Lenovo ने इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैब में 7,500 एमएएच की बैटरी मिलती है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 15 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है। इसके अलावा, इसमें 20 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, यूएसबी ओटीजी आदि शामिल है। लेनोवो योगा टैब 11 का डायमेंशन 256.8x169x7.93mm और भार 650 ग्राम है।
Advertisement

लेनोवो योगा टैब 11 में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ JBL ट्यून क्वाड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसमें Lenovo Precision Pen 2 के रूप में एडिशनल एक्सेसरीज़ सपोर्ट और Google Kids Space आदि मौजूद है।
 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display
  • Good battery life
  • Powerful speakers
  • Useful kickstand
  • Bad
  • Erratic face recognition
  • A bit heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G90T

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7500 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.