लेनेवो वाइब शॉट स्मार्टफोन लॉन्च, कैमरा के दीवानों के लिए है खास

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 सितंबर 2015 13:56 IST
लेनेवो इंडिया ने मंगलवार को अपना वाइब शॉट स्मार्टफोन भारत में पेश किया। 25,499 रुपये की कीमत वाले लेनेवो वाइब शॉट स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग मंगलवार शाम 6 बजे कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर दडूस्टोर पर शुरू होगी। लेनेवो वाइब शॉट को अगले दो हफ्तों में अन्य रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। लेटेस्ट वाइब शॉट हैंडसेट के जरिए कंपनी की नज़र कैमरा लवर्स पर है।

(पढ़ें: पहली नज़र में लेनेवो वाइब शॉट)

याद रहे कि लेनोवो इंडिया के सीओओ और वाइस प्रेसिडेंट अमर बाबू ने पिछले महीने गैजेट्स360 को बताया था कि कंपनी जल्द अपने लेनेवो वाइब शॉट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी।

(पढ़ें: लेनेवो वाइब शॉट बनाम एचटीसी डिजायर 826)
इस स्मार्टफोन को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लेनेवो ए7000 के साथ पेश किया गया था। लेनेवो वाइब शॉट की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा 6 पीस वाले मॉड्यूलर लेंस, बीएसआई सेंसर और ट्राई-कलर एलईडी फ्लैश से लैस है। इसमें कम रोशनी या अंधेरे में फोटो लेने के लिए फुल-फ्रेम 16:9 लो लाइट सेंसर भी दिया है। ग्लोबल लॉन्च के दौरान कंपनी ने दावा किया था कि इसमें मौजूद इंफ्रारेड ऑटोफोकस फ़ीचर आम ऑटो फोकस से दोगुनी तेजी से काम करता है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

(पढ़ें: लेनेवो वाइब शॉट बनाम आसुस ज़ेनफोन 2)
Advertisement

डुअल-सिम स्मार्टफोन लेनेवो वाइब शॉट एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर 64-बिट स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट है और साथ में 3 जीबी का रैम भी। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट के साथ आता है। भारत में इस्तेमाल हो रहे 4जी एलटीई बैंड के सपोर्ट के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हैंडसेट में 2900 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 142.0x70.0x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  4. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  9. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  10. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.