लेनेवो वाइब शॉट स्मार्टफोन मंगलवार को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 17 सितंबर 2015 17:38 IST
लेनेवो इंडिया ने अपने वाइब शॉट स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इस स्मार्टफोन का डिजिटल लॉन्च होगा, यानी इवेंट को इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा।

याद रहे कि लेनोवो इंडिया के सीओओ और वाइस प्रेसिडेंट अमर बाबू ने पिछले महीने एनडीटीवी गैजेट्स को बताया था कि कंपनी जल्द अपने लेनेवो वाइब शॉट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी।
Advertisement

इस स्मार्टफोन को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लेनेवो ए7000 के साथ पेश किया गया था। लेनेवो वाइब शॉट की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा 6 पीस वाले मॉड्यूलर लेंस, बीएसआई सेंसर और ट्राई-कलर एलईडी फ्लैश से लैस है। इसमें कम रोशनी या अंधेरे में फोटो लेने के लिए फुल-फ्रेम 16:9 लो लाइट सेंसर भी दिया है। ग्लोबल लॉन्च के दौरान कंपनी ने दावा किया था कि इसमें मौजूद इंफ्रारेड ऑटोफोकस फ़ीचर आम ऑटो फोकस से दोगुनी तेजी से काम करता है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
डुअल-सिम स्मार्टफोन लेनेवो वाइब शॉट एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर 64-बिट स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट है और साथ में 3 जीबी का रैम भी। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट के साथ आता है। भारत में इस्तेमाल हो रहे 4जी एलटीई बैंड के सपोर्ट के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हैंडसेट में 2900 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 142.0x70.0x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम।

हैंडसेट को क्रिमसन, पर्ल व्हाइट और ग्रेफाइट ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गाया था। लेनेवो वाइब शॉट की कीमत 349 डॉलर (करीब 23,000 रुपये) से शुरू होती है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में इसकी कीमत 20,000 रुपये के आसपास होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  3. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  4. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  5. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  6. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  7. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  9. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.