लेनेवो वाइब के4 नोट लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जनवरी 2016 10:18 IST
लेनेवो ने अपने लोकप्रिय हैंडसेट के3 नोट का अपग्रेडेड वर्ज़न वाइब के4 नोट भारत में लॉन्च कर दिया है। लेनेवो वाइब के4 नोट की कीमत 11,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लैश सेल मॉडल के जरिए ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा।

इसके साथ कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि लेनेवो वाइब के4 नोट को वर्चुअल रियालिटी बंडल के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। वीआर बंडल के साथ लेनेवो वाइब के4 नोट की कीमत 13,299 रुपये होगी। अगर आप से वर्चुअल रियालिटी हेडसेट खरीदेंगे तो आपको 1,299 रुपये चुकाने पड़ेंगे। 19 जनवरी को आयोजित की जाने वाली पहली फ्लैश सेल के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं। हालांकि, इस सेल लेनेवो वाइब के4 नोट (वीआर बंडल के साथ) उपलब्ध होगा।

लेनेवो वाइब के4 नोट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी वाइब यूआई स्किन का इस्तेमाल किया गया है।  हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इसके ऊपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मौजूद है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है और यूज़र को कलर बैलेंस करने का कंट्रोल भी मिलेगा। इसमें 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने का काम करेगा 3 जीबी का रैम।

इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक)  की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। लेनेवो के इस लेटेस्ट हैंडसेट का वज़न 158 ग्राम है और इसका सबसे पतला हिस्सा 3.8 मिलीमीटर का है। हैंडसेट में मौजूद है 3300 एमएएच की बैटरी जो क्विक चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में डुअल-फ्रंट स्पीकर मौजूद हैं और साथ में डॉल्बी एटमस ऑडियो।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.