Lenovo K7 Note में होगा यह प्रोसेसर, बेंचमार्किंग लिस्टिंग से हुआ खुलासा

लेनोवो ने अपने आने वाले नोट 7 स्मार्टफोन में किलर परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया है। कंपनी अपने लेनोवो के7 नोट के लिए हैशटैग #KillerNote का इस्तेमाल कर रही है। मंगलवार को लेनोवो के7 नोट के लिए जारी किए गए टीज़र में इस हैशटैग का इस्तेमाल किया गया जिसका मतलब परफॉर्मेंस से है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जुलाई 2017 14:10 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के7 नोट को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है
  • फोन में मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है
  • इस फोन में एंड्रॉयड 7.1 नूगा दिया जा सकता है
लेनोवो ने अपने आने वाले नोट 7 स्मार्टफोन में किलर परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया है। कंपनी अपने लेनोवो के7 नोट के लिए हैशटैग #KillerNote का इस्तेमाल कर रही है। मंगलवार को Lenovo K7 Note के लिए जारी किए गए टीज़र में इस हैशटैग का इस्तेमाल किया गया जिसका मतलब परफॉर्मेंस से है। और अब के7 नोट को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। बेंचमार्किंग लिस्टिंग से लेनोवो के आने वाले स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है।

बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक, लेनोवो के7 नोट में 'किलर परफॉर्मेंस' के लिए मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा के7 नोट में 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 7.1 नूगा होगा। इससे पहले आए लेनोवो के6 नोट को 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया गया था।

लेनोवो ने पिछले साल अगस्त महीने में Lenovo Vibe K5 Note को पेश किया था। इसके कुछ महीने बाद ही लेनोवो के6 नोट को मार्केट में उतारा गया। Lenovo का कहना है कि नया नोट स्मार्टफोन जल्द ही आएगा। उम्मीद है कि इसे अगस्त महीने में लॉन्च किया जाए। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में नए लेनोवो के7 नोट स्मार्टफोन से जुड़ी और जानकारी का खुलासा करेगी।

लेनोवो द्वारा साझा किए गए वीडियो टीज़र से यह साफ है कि कंपनी इस फोन की मार्केटिंग दमदार प्रोसेसर को लेकर कर रही है। वीडियो का कैपशन है, "साधारण परफॉर्मेंस पुरानी बात हो जाएगी। नया #KillerNote आपके होश उड़ा देगा!" अब तक जारी किए गए वीडियो टीज़र से इस फोन में हम स्नैपड्रैगन 630 या फिर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर को इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन संभावना यह भी थी कि कंपनी इसमें मीडियाटेक प्रोसेसर को इस्तेमाल में लाए। क्योंकि हाल में कई मोटोरोला हैंडसेट इस ब्रांड के चिपसेट के साथ आए थे। और अब गीकबेंच लिस्टिंग से फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर दिए जाने की संभावनाएं बढ़ गईं हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.