लेनोवो के6 पावर, वाइब के5 नोट समेत कई स्मार्टफोन मिल रहे हैं सस्ते में

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2017 11:19 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो की तीसरी सालगिरह पर फ्लिपकार्ट पर लेनोवो डेज़ का आयोजन किया गया है
  • लेनोवो डेज़ में 18 से 19 अप्रैल तक ऑफर मिलेंगे
  • लेनोवो के6 पावर को 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है

फ्लिपकार्ट पर लेनोवो स्मार्टफोन पर छूट और शानदार ऑफर मिल रहे हैं। लेनोवो फ्लिपकार्ट पर अपनी तीसरी सालगिरह का जश्न मना रही है और इसी मौके पर 18 से 19 अप्रैल तक फ्लिपकार्ट पर लेनोवो डेज़ का आयोजन किया गया है। कंपनी अपने कई स्मार्टफोन, हेडसेट और टैबलेट पर ऑफर दे रही है। कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट खरीदने पर फोन पे वॉलेट के साथ भुगतान करने पर 25 प्रतिशत तक कैशबैक भी मिल रहा है।

लेनोवो के जिन डिवाइस पर ऑफर व छूट मिल रही है-

लेनोवो फैब 2 प्रो 2,000 रुपये की छूट के बाद 27,990 रुपये में उपलब्ध है। लेनोवो का लोकप्रिय स्मार्टफोन पी2 के 3 जीबी रैम वेरिएंट पर 3,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है और यह फोन 13,999 रुपये में उपलब्ध है और 13,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है। लेनोवो पी2 का 4 जीबी रैम वेरिएंट 2,000 रुपये की छूट के साथ 15,999 रुपये में उपलब्ध है और इस फोन पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।

लेनोवो फैब 2 प्लस स्मार्टफोन 1,000 रुपये की छूट और 9,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ 13,999 रुपये में मिल रहा है। बात करें लेनोवो वाइब के5 नोट की तो इस फोन के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट और 11,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है यानी यह स्मार्टफोन 12,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट और 10,500 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ 11,499 रुपये में मिल रहा है। 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट और 10,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ 10,999 रुपये में मिल रहा है। लेनोवो के6 पावर का 4 जीबी रैम वेरिएंट 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, इस फोन पर 1,000 रुपये की छूट और 9,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है। वहीं 3 जीबी रैम वेरिएंट 8,999 रुपये में मिल रहा है और इस पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है और 8,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है।

लेनोवो एंट वीआर हेडसेट 9,00 रुपये की छूट के साथ 399 रुपये में उपलब्ध है। जबकि यूमीडो वीआर कंट्रोलर 299 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, लेनोवो के गेमिंग लैपटॉप पर भी छूट मिल रही है। लेनोवो योगा सीरीज़ लैपटॉप 42,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।

लेनोवो डेज़ के मौके पर फ्लिपकार्ट पर मिल रहे सभी लेनोवो डिवाइस की जानकारी आप फ्लिपकार्ट की वेबसाइट से ले सकते हैं। बता दें कि ये ऑफर सीमित समय के लिए हैं और 18 व 19 अप्रैल को स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध होंगे।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.