लेनेवो ए7010 स्मार्टफोन हुआ लिस्ट, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2015 10:47 IST
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेनेवो जल्द ही अपने 'ए' सीरीज का नया स्मार्टफोन ए7010 लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को रोमानिया की एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गिया है। लिस्टिंग में हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें सार्वजनिक किए गए हैं, लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता का ज़िक्र नहीं है।

लिस्टिंग के मुताबिक, लेनेवो ए7010 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 403 पीपीआई। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम।

आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किए गए इस स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस फ़ीचर से लैस है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। ए7010 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो लेनेवो ए7010 में 4जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई हॉटस्पॉट और माइक्रो-यूएसबी 2.0 फ़ीचर दिए गए हैं। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। लिस्टिंग के मुताबिक, बैटरी 23 घंटे तक का टॉक टाइम और 265 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 153.6x76.5x9 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।
Advertisement

ईमैग वेबसाइट पर लेनेवो ए7010 के वेबपेज से यह भी खुलासा हुआ है कि इसमें डॉल्बी एटमस टेक से लैस डुअल-फ्रंट स्पीकर होंगे। स्मार्टफोन में रियर कैमरे के नीचे एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। वेबपेज पर हैंडसेट की जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है उसे देखकर कहा जा सकता है कि इसका डिजाइन हाल ही में लॉन्च किए गए वाइब एक्स3 स्मार्टफोन जैसा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.