लेनेवो ए2010 स्मार्टफोन खरीदने के लिए अब रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 25 सितंबर 2015 17:30 IST
हाल ही में लॉन्च किए गए लेनेवो ए2010 स्मार्टफोन को खरीदने के लिए अब रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। यह जानकारी ने कंपनी ने दी है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल पिछले हफ्ते ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की गई थी।

कंपनी ने बयान जारी करके बताया कि लेनेवो ए2010 स्मार्टफोन सोमवार के दोपहर 12 बजे से ओपन सेल के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन के दोनों ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट ओपन सेल में मिलेंगे।
Advertisement

पिछले महीने लॉन्च किए गए लेनेवो ए2010 की कीमत 4,990 रुपये है। यह देश का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि लेनेवो ए2010 स्मार्टफोन बिना रजिस्ट्रेशन कब तक मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि लेनेवो के के3 नोट, ए6000 प्लस और ए7000 स्मार्टफोन बिना रजिस्ट्रेशन के उपलब्ध हैं।

(पढ़ें: लेनेवो ए2010 बनाम फीकॉम एनर्जी 653 बनाम ज़ेडटीई ब्लेड क्लक्स 4जी)

आज की तारीख में लेनेवो ए2010 देश का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन है। इस मामले में हैंडसेट ने हाल ही में लॉन्च हुए 4,999 रुपये की कीमत वाले ज़ेडटीई ब्लेड क्लक्स 4जी और फीकॉम एनर्जी 653 को पछाड़ा है। लेनेवो ए2010 में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। लेेनेवो का कहना है कि देश के 4जी स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 30 फीसदी है। उम्मीद है कि ए2010 के बूते कंपनी अपनी हिस्सेदारी को और बढ़ाने में कामयाब रहेगी।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनेवो ए2010 स्मार्टफोन 4.5 इंच के एफडबल्यूवीजीए (480x854) डिस्प्ले के साथ आएगा। डिवाइस में 1गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735एम 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद होगा 1जीबी रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। लेनेवो ए2010 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का।

ए2010 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। लेनेवो ए2010 में ब्लूटूथ 4.0 एलई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो और 4जी कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। हैंडसेट 2000एमएएच की रिप्लेसेबल बैटरी के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.