Lava Yuva Star 3 बजट फोन भारत में लॉन्च होगा 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ!

Lava Yuva Star 3 की भारत में कीमत Rs 10 हजार से कम हो सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2026 19:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन में इस बार नया डिजाइन देखने को मिल सकता है।
  • फोन में रियर में 13MP का मेन कैमरा मिलने वाला है।
  • सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।

Lava Yuva Star 3 इससे पहले आए Lava Yuva Star 2 का सक्सेसर होने वाला है।

Lava Yuva Star 3 भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। यह कंपनी का बजट स्मार्टफोन होगा जिसमें कम दाम में कुछ बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में इस बार नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। खासकर इसके रियर पैनल में आकर्षक कैमरा मॉड्यूल डिजाइन आ सकता है। फोन में कई कलर ऑप्शंस सुझाए गए हैं। लेटेस्ट लीक में फोटो की फोटो सामने आई है जिसमें डिजाइन के बारे में पता चलता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Lava Yuva Star 3 कंपनी का अगला बजट स्मार्टफोन होगा जो Lava Yuva Star 2 का सक्सेसर होगा। फोन की इमेज लॉन्च से पहले लीक हो गई है। YTECHB की रिपोर्ट की मानें तो फोन की अधिकारिक दिखने वाली इमेज लीक हो गई है। फोन में मैटे ब्लैक फिनिश देखने को मिल सकता है। इसके किनारे कर्व्ड हैं। रियर में देखा जा सकता है कि फोन में दो कैमरा हैं जो वर्टीकल पोजीशन में हैं। कैमरा मॉड्यूल आयताकार है। कैमरा रिंग के साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। 

Advertisement

Lava Yuva Star 3 Specifications (Expected)

Lava Yuva Star 3 की लीक्ड इमेज बताती है कि फोन में रियर में 13MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। फोन में AI कैमरा फीचर्स मौजूद होंगे। फोन ब्लैक कलर के अलावा कई और रंगों में पेश किया जा सकता है। पुराने मॉडल की तरह फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा यहां दिया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 16 आ सकता है। इसमें 5000mAh बैटरी के साथ कंपनी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। फोन में 6.7 इंच का FHD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। 

Lava Yuva Star 3 Price in India (Expected)

Lava Yuva Star 3 की भारत में कीमत Rs 10 हजार से कम हो सकती है। पिछले मॉडल से तुलना करें तो यह 7 हजार रुपये के करीब कीमत में पेश किया जा सकता है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14 Go Edition
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.