Lava Yuva 5G फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Lava Yuva 5G में 6.52 इंच की IPS पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ (720*1600) रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2024 13:35 IST
ख़ास बातें
  • Lava Yuva 5G के 4+4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है।
  • Lava Yuva 5G में 6.52 इंच की IPS पंच होल डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Yuva 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Lava Yuva 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Lava

Lava ने भारतीय बाजार में पावर पैक्ड Lava Yuva 5G लॉन्च किया है। नया स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन और 5000mAh की बैटरी से लैस है। Lava Yuva 5G में 6.52 इंच की IPS पंच होल डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Lava Yuva 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Yuva 5G Price


Lava Yuva 5G के 4+4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। वहीं 4+4*GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 5 जून से ई-कॉमर्स साइट Amazon और Lava E-Store पर उपलब्ध होगा


Lava Yuva 5G Specifications


Lava Yuva 5G में 6.52 इंच की IPS पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ (720*1600) रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 4GB+4GB रैम और 64/128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर UNISOC T750 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। यह स्मार्टफोन Mystic Green और Mystic Blue के साथ आता है। यह ड्यूल सिम (5G + 5G) का सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.36mm, चौड़ाई 76.16mm, मोटाई 9.1mm और वजन 208 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में GPRS, 4G, 5G, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, GLONASS, ब्लूटूथ V5.0, 3.5mm ऑडियो जैक और OTG सपोर्ट शामिल है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, मैग्नटोमीटर सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिहाज से यह स्मार्टफोन साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक से लैस है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.