Lava Yuva 3 हुआ 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lava Yuva 3 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये और 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 फरवरी 2024 13:25 IST
ख़ास बातें
  • Lava Yuva 3 में 6.5 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Yuva 3 में 13 मेगापिक्सल ट्रिपल AI रियर कैमरा है।
  • Lava Yuva 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Yuva 3 में 13MP कैमरा है।

Photo Credit: Lava

Lava ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन Lava Yuva 3 लॉन्च कर दिया है। Yuva 3 में 6.5 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। यहां हम आपको Yuva 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Yuva 3 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Lava Yuva 3 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये और 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 7 फरवरी से ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध होगा। वहीं Lava के रिटेल नेटवर्क और Lava ई-स्टोर पर 10 फरवरी, 2024 से उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Eclipse Black, Cosmic Lavender और Galaxy White कलर्स में मिलेगा।


Advertisement
Lava Yuva 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Lava Yuva 3 में 6.5 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720*1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM दी गई है, जिसके वर्चुअल रैम के जरिए 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 64GB या 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Yuva 3 में UNISOC T606 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल ट्रिपल AI रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। कंपनी दो साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट और एंड्रॉयड 14 पर अपग्रेड का दावा करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। Yuva 3 में प्रीमियम बैक डिजाइन के साथ साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ V5.0 और ऑडियो जैक 3.5mm शामिल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.