यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
Lava Virat V1 5G फोन में 6.75 इंच का LCD पैनल है जो HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
Photo Credit: Lava
Lava Virat V1 5G को Flipkart Big Billion Days Sale 2026 के दौरान भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन कई धांसू फीचर्स से लैस होकर आता है। इसमें 6000mAh की बैटरी है। यह 13 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस किया गया है। फोन एक बजट डिवाइस है जो IP64 रेटिंग से लैस होकर आता है। फोन को कंपनी ने 14,500 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन FBBD Sale ऑफर के तहत यह खास डिस्काउंट पर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरा ऑफर।
Lava Virat V1 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 16,000 रुपये है। लेकिन Flipkart पर फोन एमआरपी से 16 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये रह जाती है। लेकिन इसे कंपनी ने और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा। Lava Virat V1 5G को अगर आप HDFC बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो 1250 रुपये तक एक्स्ट्रा डिस्काउंट पाते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart Sale पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Lava Virat V1 5G फोन में 6.75 इंच का LCD पैनल है जो HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट फोन में दिया गया है। फोन का डिजाइन वॉटरड्रॉप नॉच में है जिसमें फ्रंट कैमरा भी लगा है। प्रोसेसिंग का भार Unisoc T8200 चिपसेट पर है जिसके साथ में 8GB वर्चुअल रैम और 64GB, व 128GB स्टोरेज के विकल्प मिल जाते हैं। फोन में UFS 2.2 स्टोरेज है जिसे 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। फोन Android 16 OS पर चलता है।
कैमरा देखें तो रियर में फोन 13 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। साथ ही इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन में पावर के लिए 6,000mAh की विशाल बैटरी लगी है। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट के साथ 18W फास्ट चार्जर सपोर्ट है। फोन के साथ कंपनी 10W चार्जर ही देती है। फोन 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0 और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। साउंड के लिए नीचे की तरफ एक स्पीकर दिया गया है। यह डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।