Lava Virat V1 5G को अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
Lava Virat V1 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Photo Credit: Lava
वैसे तो ई-कॉमर्स साइट पर दिवाली सेल खत्म हो चुकी है, लेकिन कई स्मार्टफोन अभी भी शानदार डील के साथ मिल रहे हैं। आज हम इन्हीं में से एक Lava Virat V1 5G की बात कर रहे हैं जो कि 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। अगर आप लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्ज करने के झंझट से छुटकारा चाहते हैं तो यह विकल्प काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए Lava Virat V1 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Lava Virat V1 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹12,799 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में HSBC Taj क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 20% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹10,239 हो जाएगी।
Lava Virat V1 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
V1 5G में में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
इस फोन में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
Lava के इस स्मार्टफोन में Unisoc T8200 5G चिपसेट दिया गया है।
V1 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Virat V1 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
इस फोन में 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM और 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
V1 5G की लंबाई 165.85 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 210 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी