Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!

Lava Bold N4 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 सितंबर 2026 12:53 IST
ख़ास बातें
  • Lava Bold N4 Pro 5G की स्पेशल लॉन्च कीमत 13,999 रुपये है
  • फोन में 6000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा सेटअप मिलेगा
  • 26 सितंबर दोपहर 12 बजे से फोन की सेल शुरू होगी

Lava Bold N4 Pro 5G की भारत में कीमत ₹13,999 (ऑफर्स मिलाकर) है

Photo Credit: Amazon/ Lava

Lava ने अपने नए 5G स्मार्टफोन Bold N4 Pro 5G को बाजार में उतारा है। फोन को 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP AI रियर कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें Unisoc T820 5G चिपसेट के साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन की खास बात इसकी लॉन्च कीमत है, जो सभी ऑफर्स को मिलाकर 13,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 26 सितंबर से शुरू होगी।

13,999 रुपये में मिलेगा Lava Bold N4 Pro 5G

Lava Bold N4 Pro 5G का स्पेशल लॉन्च प्राइस ₹13,999 है, जो इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए है। इस कीमत में सभी ऑफर्स को शामिल किया गया है। फोन की सेल 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे दो कलर ऑप्शन Monaco Blue और Opulent Lilac में Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा।

Lava Bold N4 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N4 Pro 5G में 50MP AI Dual Rear Camera सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन में 50MP AI Front Camera भी मिलेगा। कंपनी ने फोन के कैमरा को AI फीचर्स के साथ पेश किया है, जिससे यूजर्स फोटो और वीडियो के दौरान अलग-अलग स्मार्ट कैमरा फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Bold N4 Pro 5G में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर होने वाले मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई देने की उम्मीद है। हालांकि, डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलता है।

Advertisement

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T820 5G चिपसेट मिलता है। इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी के मुताबिक, फोन ने 5 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर हासिल किया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lava Bold N4 Pro 5G Android 16 पर चलता है। कंपनी ने No Ads और No Bloatware एक्सपीरियंस का भी दावा किया है। यानी फोन में अनचाहे पहले से इंस्टॉल ऐप्स और विज्ञापनों को लेकर साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर अनुभव मिलेगा।

फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देने का दावा करती है। इसके अलावा Lava ने Free Service at Home की सुविधा भी दी है, जिसके तहत घर पर सर्विस उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.