Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Lava ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मार्च 2026 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Lava Bold N2 Pro में 6.67 इंच की LCD नॉच डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Bold N2 Pro में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Lava Bold N2 Pro में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है।

Lava Bold N2 Pro में 6.67 इंच की LCD नॉच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

Lava ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G लॉन्च कर दिया है। Bold N2 Pro 4G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है। Bold N2 Pro 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है। आइए Lava Bold N2 Pro 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Bold N2 Pro Price

कीमत की बात करें तो Lava Bold N2 Pro की कीमत 7,999 रुपये है। Bold N2 Pro की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 6 अप्रैल, 2026 से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन Aurora Gold और Eclipse Gray कलर में उपलब्ध होगा।

Advertisement

Lava Bold N2 Pro Specifications

Lava Bold N2 Pro में 6.67 इंच की LCD नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Bold N2 Pro 4G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। कंपनी 1 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold N2 Pro 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 4GB+4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। कॉलिंग फीचर्स के तहत इस फोन में कॉन्फ्रेंस कॉल, एनोनमस और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग दिया गया है। आफ्टर सेल्स सर्विस के तौर पर घर पर फ्री सर्विस मिलेगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.