Lava Blaze Pro 5G होगा भारत में लॉन्च, 50MP और 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स

Lava Blaze Pro 5G की कुछ जानकारी शेयर की है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2023 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze 2 Pro 5G में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है।
  • Lava Blaze 2 Pro 5G में दो 2MP कैमरा के साथ 50MP का मुख्या कैमरा होगा।
  • Lava Blaze 2 Pro 5G फोन में Unisoc T616 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा।

Lava Blaze 5G में 50MP का पहला कैमरा है।

Photo Credit: Lava

Lava भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। अब ऑफिशियल लॉन्च से पहले Lava के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड सुनील रैना ने खुलासा किया है कि आगामी पेशकश Lava Blaze Pro 5G है। ब्रांड ने हाल ही में देश में Lava Blaze Pro 5G लॉन्च किया है। Lava Blaze Pro 5G बीते साल सितंबर में भारत में लॉन्च हुए Lava Blaze Pro के अपग्रेड के तौर पर आएगा। यहां हम आपको Lava Blaze Pro 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Blaze Pro 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च


Advertisement
हालांकि, Lava और सुनील रैना ने भारत में Lava Blaze Pro 5G स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च तारीख और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, एग्जीक्यूटिव ने कहा कि कंपनी ने कुछ नए किफायती 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसका मतलब है कि हम उम्मीद कर सकते हैं कि Lava Blaze Pro 5G आने वाले हफ्तों में देश में लॉन्च होगा।

इस बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने Lava Blaze Pro 5G की कुछ जानकारी शेयर की है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया जाएगा। शेयर की गई फोटो में एक बॉक्सी फॉर्म फैक्टर और दो उभरी हुई रिंग नजर आती हैं जिसमें एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक सेकेंडरी कैमरा और एक एलईडी फ्लैश कैमरा है। ऐसा लगता है कि बैक पैनल में ग्रेडिएंट डिजाइन है और यह व्हाइट या सिल्वर कलर ऑप्शन में नजर आता है। यादव ने कहा कि Lava Blaze Pro 5G इस महीने के आखिर तक भारत में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम दाम में आने की उम्मीद है।
Advertisement

Lava Blaze 2 Pro 5G में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसमें दो 2 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। यह फोन Unisoc T616 SoC के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज से लैस है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lava Blaze 2 Pro 5G

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.