स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक

किल स्विच एक ऐसी तकनीक है जो चोरी किए गए स्मार्टफोन को ऐसी स्थिति में पहुंचा देती है जिससे वह चोरों के लिए बेकार हो जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2026 10:26 IST
ख़ास बातें
  • किल स्विच एक नई एंटी-थेफ्ट तकनीक है
  • य़ह खासतौर पर स्मार्टफोन चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बनाई गई है
  • इसकी मदद से स्मार्टफोन को दूर बैठे डिसेबल किया जा सकता है

किल स्विच तकनीक स्मार्टफोन चोरी की घटनाओं को रोकने में मददगार होगी।

Photo Credit: iStock

स्मार्टफोन चोरी करना अब चोरों के लिए जी का जंजाल बन जाएगा! जी हां, तेजी से बदलती तकनीकी के युग में अब स्मार्टफोन कंपनियां भी एक कदम आगे चल रही हैं। जल्द ही एक नई तकनीक स्मार्टफोन्स में मिलने वाली है जिसके आ जाने से स्मार्टफोन चोर अपना सिर फोड़ने लगेंगे। क्योंकि स्मार्टफोन चुराना उनके लिए बेकार हो जाएगा। इस तकनीक का नाम है किल स्विच। किल स्विच एक नई एंटी-थेफ्ट तकनीक है जो खासतौर पर स्मार्टफोन चोरी जैसी घटनाओं के कारण यूजर्स का नुकसान होने से रोकने के लिए बनाई गई है। आइए जानते हैं क्या है किल स्विच टेक्नोलॉजी, और कैसे करती है ये काम। 

किल स्विच तकनीक क्या है?

किल स्विच एक ऐसी तकनीक है जो चोरी किए गए स्मार्टफोन को ऐसी स्थिति में पहुंचा देती है जिससे वह चोरों के लिए बेकार हो जाता है। यानी स्मार्टफोन चोरी हो भी जाए तो वह चुराने वाले के लिए किसी काम का नहीं रहता है। देखा जाता है कि जब भी कोई स्मार्टफोन चोरी होता है तो चोर उसे कहीं दूसरी जगह ले जाकर बेच देते हैं। या फिर कई बार उसे खुद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अब इन दोनों ही संभावित वजहों से चुराया गया स्मार्टफोन उनके किसी काम का नहीं रहेगा। किल स्विच की मदद से इसे बेकार बना दिया जाता है और फोन इस्तेमाल के लायक नहीं रहता। 

ET की रिपोर्ट के अनुसार, किल स्विच तकनीकी को यूनाइटेड किंगडम की दो नेटवर्क ऑपरेटर कंपनियों, वर्जिन मीडिया O2 और वोडाफोन थ्री ने पेश किया है। यह एक ऐसा सिक्योरिटी मैकेनिज्म है जिसकी मदद से स्मार्टफोन को दूर बैठे डिसेबल किया जा सकता है। डिसेबल करने के बाद उसका सारा डेटा ब्लॉक हो जाता है और फोन ठीक ढंग से काम ही नहीं करता है। यह इस स्थिति में पहुंच जाता है कि इस्तेमाल करने लायक नहीं रहता। चोर इसे न तो बेच सकता है, और न ही खुद इस्तेमाल कर सकता है। इससे यूजर का डेटा सुरक्षित रहता है और गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। 

किल स्विच टेक्नोलॉजी एक नया कॉन्सेप्ट है जिसमें स्मार्टफोन कंपनी की भूमिका से ज्यादा नेटवर्क ऑपरेटर की भूमिका है। रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती स्मार्टफोन चोरी की घटनाओं को देखते हुए इसे लाया गया है। एक बात और ध्यान देने वाली है कि यह फीचर केवल उन स्मार्टफोन्स में मिलेगा जो अभी नए बन रहे हैं या जो लॉन्च होने बाकी हैं। जो स्मार्टफोन बिक चुके हैं उनमें यह फीचर मौजूद नहीं होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.