कार्बन ऑरा 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी ख़ूबियां

कार्बन ने ऑरा सीरीज़ में अपना नया 4जी स्मार्टफोन ऑरा 4जी लॉन्च कर दिया है। कार्बन ऑरा 4जी की कीमत 5,290 रुपये है। यह फोन ब्लू शैंपेन और कॉफी शैंपेन कलर में मिलेगा। स्मार्टफोन के साथ कंपनी एक मुफ्त प्रोटेक्टिव कवर भी दे रही है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 मई 2017 15:26 IST
ख़ास बातें
  • कार्बन ऑरा 4जी की कीमत 5,290 रुपये है
  • फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है
  • यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
कार्बन ने ऑरा सीरीज़ में अपना नया 4जी स्मार्टफोन ऑरा 4जी लॉन्च कर दिया है। कार्बन ऑरा 4जी की कीमत 5,290 रुपये है। यह फोन ब्लू शैंपेन और कॉफी शैंपेन कलर में मिलेगा। स्मार्टफोन के साथ कंपनी एक मुफ्त प्रोटेक्टिव कवर भी दे रही है। फोन को कीमत व स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

कार्बन ऑरा 4जी स्मार्टफोन में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। ऑरा 4जी में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 141×72.9×8 मिलीमीटर है। वज़न 138 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2150 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 2जी नेटवर्क पर 8 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा।

बात करें कैमरे की तो कार्बन ऑरा 4जी में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट कके लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए ऑरा 4जी में 4जी वीओएलटीई के अलावा 3जी, 2जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो यूएसबी, जीपीएस, एफएम रेडियो, जीपीआरएस और एज जैसे फ़ीचर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.