7,499 रुपये में लॉन्च हुआ फेस अनलॉक फीचर वाला स्मार्टफोन

आईवूमी ने फेस अनलॉक फीचर से लैस एनिवर्सरी एडिशन स्मार्टफोन आई1एस लॉन्च किया है। स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपये है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 9 मार्च 2018 18:40 IST
ख़ास बातें
  • आईवूमी का एनिवर्सरी एडिशन स्मार्टफोन आई1एस लॉन्च
  • स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपये है
  • फेस अनलॉक फीचर से लैस बजट फोन होगा यह
आईवूमी ने फेस अनलॉक फीचर से लैस एनिवर्सरी एडिशन स्मार्टफोन आई1एस लॉन्च किया है। स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपये है। बजट सेगमेंट में फेस अनलॉक फीचर देकर कंपनी ने बाज़ार का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की है। कंपनी ने क्लासिक ब्लैक रंग वैरिएंट में हैंडसेट उतारा है, जिसकी बिक्री शुक्रवार से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। आईवूमी के इस हैंडसेट में दिया गया फेस अनलॉक फीचर, रेग्युलर फ्रंट कैमरे की मदद लेता है।

कंपनी का दावा है कि फेस अनलॉक सेंसर सटीक है और तेज़ी से काम करता है। पहली एनिवर्सरी के उपलक्ष्य में कंपनी इस हैंडसेट पर 2 साल की वारंटी भी दे रही है। यूज़र अगर चाहें तो आई1, आई1एस, मी3 और मी3एस को 9 मार्च से 31 मार्च के बीच वांरटी के लाभ समेत खरीद सकते हैं।

आई1एस के एनिवर्सरी एडिशन पर जियो का फुटबॉल ऑफर भी लागू है, जिसमें यूज़र को 2,200 रुपये का तत्काल कैशबैक लाभ दिया जाएगा। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत 5,299 रुपये हो जाएगी। आईवूमी की बात करें तो कंपनी की मौज़ूदगी भारत के साथ-साथ 10  से ज्यादा देशों में है। भारतीय बाज़ार में कदम रखे हुए कंपनी को 1 साल पूरा हुआ है। आईवूमी इंडिया के सीईओ अश्विन भंडारी ने लॉन्च के मौके पर कहा, आईवूमी का भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में अब तक का सफर शानदार रहा है। हमने पूरे साल पैसा वसूल उत्पाद मुहैया करवाए हैं। हमारा फोकस छोटे शहरों पर खास तौर से है।
 

आईवूमी आई1 एस एनिवर्सरी एडिशन स्पेसिफिकेशन

हैंडसेट आईवूमी के अपने स्मार्ट मी 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह एंड्रॉयड नूगा 7.0 पर आधारित है। क्वाड कोर एमटीके 6737वी प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। फोन में 3डी स्मार्ट विजेट, चाइल्ड मोड, फेस एज मोड, वॉटरमार्क फोटो, टाइम लैप्स मोड, पैनोरमा मोड, फिल्टर, रियल टाइम लेवल 7 ब्यूटी इफेक्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
Advertisement

फोन में 5.45 इंच का एचडी इनफिनिटी एज डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में 13 व 2 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे हैं। साथ ही बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 3 जीबी रैम। इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी का है। 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में लाया जा सकता है। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

640x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ivoomi, ivoomi i1s, ivoomi i1, ivoomi face unlock feature
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.