itel S24, itel T11 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ

itel S24 में AI फीचर्स और मोड के साथ 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2024 20:19 IST
ख़ास बातें
  • itel S24 में 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा होगा।
  • itel T11 Pro में 13mm ड्राइवर्स और 360-डिग्री सुपर बेस टेक्नोलॉजी होगी।
  • itel T11 Pro वायरलेस ईयरबड्स ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।

Itel S23+ में 6.78-इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: itel

itel ने हाल ही में itel Super Guru 4G फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसके बाद ब्रांड एक नया फोन itel S24 लाने की तैयारी कर रहा है। आधिकारिक घोषणा से पहले itel S24 और itel T11 Pro ईयरबड्स के बारे में जानकारी मिली है। यहां हम आपको itel S24 और itel T11 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel S24 स्मार्टफोन


itel S24 और itel T11 Pro ईयरबड्स की सटीक लॉन्च टाइमलाइन का पता नहीं चला है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इनके लॉन्च होने की उम्मीद है। itel S24 में AI फीचर्स और मोड के साथ 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा होगा। डिजाइन के मामले में itel S24 में दो सेंसर और एक एलईडी फ्लैश के साथ एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा। फोन व्हाइट कलर में और कर्व्ड कॉर्नर के साथ आएगा।


itel T11 Pro वायरलेस ईयरबड्स


itel भारत में स्मार्टफोन के साथ itel T11 Pro वायरलेस ब्लूटूथ ईयरबड्स भी पेश करेगा। इन ईयरबड्स में 13mm ड्राइवर्स के साथ 360-डिग्री सुपर बेस टेक्नोलॉजी होगी। फोन और ईयरबड्स के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, उम्मीद है कि itel जल्द ही इन डिवाइसेज के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान करेगा।


itel S23+  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
itel S23+ में 6.78 इंच की कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। यह Unisoc Tiger T616 चिपसेट से लैस है। कैमरा सेटअप के लिए आईटेल एस23 प्लस के रियर में AI कैपेसिटी के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

इस आईटेल फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में यूएसबी टाइप-सी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर समेत काफी कुछ शामिल हैं। भारत में itel S23+ के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन दो कलर ऑप्शन एलिमेंटल ब्लू और लेक सियान में उपलब्ध है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.00 इंच

बैटरी क्षमता

1000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: itel S24, itel T11 Pro, itel S23, itel Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.