itel Flip 1: 2,499 रुपये में लॉन्च हुआ 7 दिन का बैटरी बैकअप देने वाला आईटेल का फ्लिप फीचर फोन, जानें कीमत

itel Flip 1 में बैक में लेदर डिजाइन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लाइटवेट है और स्लीक बिल्ड के साथ आता है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2024 19:19 IST
ख़ास बातें
  • itel इस फोन के साथ 12+1 महीने की वारंटी दे रही है
  • फीचर फ्लिप फोन में 2.4-इंच का OVGA डिस्प्ले मिलता है
  • फोन में VGA कैमरा मौजूद है

Photo Credit: itel

itel ने फीचर फोन बाजार में अपने पहले फ्लिप कीपैड फोन 'Flip 1' को लॉन्च किया है। डिवाइस स्लीक डिजाइन के साथ आता है और दिखने में आपको Samsung Galaxy Z Flip 6 की याद दिलाएगा। इसमें 2.4-इंच का डिस्प्ले मिलता है। रियर में एक VGA कैमरा दिया गया है और साथ ही 1200mAh की बैटरी फिट की गई है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज में 7 दिनों तक का बैकअप दे सकता है। इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट भी मिलता है। itel Flip 1 में प्रीमियम टच देने के लिए बैक पैनल पर लेदर डिजाइन शामिल किया गया है।
 

itel Flip 1 price in India, specifications

itel Flip 1 को भारत में 2,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। itel इस फोन के साथ 12+1 महीने की वारंटी दे रही है। इसकी खासियतों की बात करें, तो फीचर फ्लिप फोन में 2.4-इंच का OVGA डिस्प्ले मिलता है। फोन में VGA कैमरा शामिल है। Flip 1 में बैक में लेदर डिजाइन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लाइटवेट है और स्लीक बिल्ड के साथ आता है। 

इसमें 1200mAh बैटरी पैक मिलता है और itel का कहना है कि फीचर फोन फुल चार्ज में 7 दिनों तक का बैकअप देने में सक्षम है। फ्लिप फोन में कीपैड के ऊपर ग्लास फिनिश मिलता है। इसमें किंगवॉयस फीचर है और यह ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है, जिससे आप इस फोन को आजकल आने वाले किसी भी टाइप-सी केबल से चार्ज करने में सक्षम होंगे।

इसके अलावा, इसमें स्मार्टफोन की तरह एक नॉन-रिमूवेबल बैटरी, एक ग्लास-डिजाइन वाला कीपैड और 13 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट है। इसे तीन रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

लॉन्च पर बोलते हुए, itel इंडिया के सीईओ, श्री अरिजीत तालापात्रा ने कहा, “आईटेल न केवल अपने स्मार्टफोन और स्मार्ट गैजेट पोर्टफोलियो का विस्तार करने में बल्कि फीचर फोन की सीमाओं को आगे बढ़ाने में भी आक्रामक रहा है। फीचर फोन सेगमेंट (सीएमआर के अनुसार) में 37% हिस्सेदारी के साथ मार्केट लीडर के रूप में, हमारा मानना ​​है कि फीचर फोन के लिए स्टाइल और इनोवेशन उतना ही महत्वपूर्ण होना चाहिए जितना कि स्मार्टफोन के लिए। आईटेल फ्लिप 1 का लॉन्च उस दृष्टिकोण का एक प्रमाण है। यह सिर्फ एक और फीचर फोन नहीं है; यह एक बड़ी उपलब्धि है, जिसमें आम तौर पर प्रीमियम स्मार्टफ़ोन में देखा जाने वाला एक दुर्लभ फ्लिप फंक्शन पेश किया गया है।" 

आईटेल ने प्रेस रिलीज के जरिए यह भी बताया कि itel ने 90% ब्रांड लॉयल्टी (सीएमआर के अनुसार) के साथ फीचर फोन बाजार में खुद को और अधिक मजबूत किया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.