₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च

itel ने भारत में Ace 3 Heera फीचर फोन लॉन्च किया है। फोन में Type-C चार्जिंग, 1000mAh बैटरी, Bluetooth, Wireless FM और Auto Call Recording जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 17:15 IST
ख़ास बातें
  • 949 रुपये में लॉन्च हुआ itel Ace 3 Heera फीचर फोन
  • फोन में Type-C चार्जिंग, Bluetooth और Wireless FM जैसे फीचर्स दिए गए हैं
  • 1000mAh बैटरी, Super Battery Mode और 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज शामिल

Itel Ace 3 Heera की कीमत 949 रुपये है

Photo Credit: Itel

itel ने भारत में अपना नया फीचर फोन Ace 3 Heera लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इसके साथ अब उसके पूरे फीचर फोन पोर्टफोलियो में Type-C चार्जिंग का सपोर्ट मिल गया है। नया फोन 1000mAh बैटरी, Bluetooth, Wireless FM, Auto Call Recording और King Talker Voice Assistant जैसे फीचर्स के साथ आता है।

itel Ace 3 Heera की कीमत 949 रुपये रखी गई है। यह Blue, Purple और Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन देशभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इसके साथ 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है, जो मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट पर लागू होगा।

itel Ace 3 Heera की सबसे बड़ी खासियत इसका Type-C चार्जिंग पोर्ट है। कंपनी का दावा है कि अब उसके सभी फीचर फोन Type-C चार्जिंग के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों को एक ही चार्जिंग केबल से चार्ज कर सकते हैं।

फोन में 1000mAh बैटरी दी गई है, जिसके साथ AI Battery Optimization और Super Battery Mode का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर बैटरी की खपत को बेहतर तरीके से मैनेज करता है और कम बैटरी बचने पर भी फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने में मदद करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth दिया गया है। इसके अलावा Auto Call Recording फीचर की मदद से कॉल्स को रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में Wireless FM Radio भी मिलता है, जो रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आता है और इसे इस्तेमाल करने के लिए ईयरफोन की जरूरत नहीं पड़ती।

Advertisement

itel Ace 3 Heera में microSD कार्ड के जरिए 32GB तक स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा यूजर्स मेमोरी कार्ड से सीधे रिंगटोन सेट कर सकते हैं और कॉन्टैक्ट्स के साथ फोटो या आइकन भी जोड़ सकते हैं। फोन में English और Hindi सपोर्ट वाला King Talker Voice Assistant दिया गया है। वहीं, इसमें 200 कॉन्टैक्ट्स तक सेव किए जा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.