itel ने मात्र 10 हजार रुपये में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ itel A95 5G किया लॉन्च

itel ने भारतीय बाजार में अपना किफायती 5जी फोन itel A95 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2025 18:01 IST
ख़ास बातें
  • itel A95 5G में डायनेमिक बार के साथ पंच होल 6.67 इंच की IPS डिस्प्ले है।
  • itel A95 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का सुपर एचडीआर कैमरा दिया गया है।
  • itel A95 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है।

itel A95 5G में 6.67 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: itel

itel ने भारतीय बाजार में अपना किफायती 5जी फोन itel A95 5G लॉन्च कर दिया है। itel A95 5G में डायनेमिक बार के साथ पंच होल 6.67 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सुपर एचडीआर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको itel A95 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel A95 5G Price


कीमत की बात की जाए तो itel A95 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,599 रुपये है। वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। कंपनी 100 दिनों के भीतर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी प्रदान कर रही है।


itel A95 5G Specifications


itel A95 5G में डायनेमिक बार के साथ पंच होल 6.67 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशनऔर 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 4GB+4GB रैम और 6GB+6GB रैम के साथ 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो A95 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का सुपर एचडीआर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। धूल और छींटों से बचाव के लिए यह फोन IP54 रेटिंग से लैस है। सिक्योरिटी के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.