Itel A100 भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड जैसी ड्यूरेबिलिटी, जानें फीचर्स

Itel ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मजबूत 4जी स्मार्टफोन Itel A100 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 फरवरी 2026 17:08 IST
ख़ास बातें
  • Itel A100 में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • Itel A100 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Itel A100 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Itel A100 में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Itel

Itel ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मजबूत 4जी स्मार्टफोन Itel A100 लॉन्च कर दिया है। Itel ने इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल किया है। इस फोन में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर UNISOC T7100 12nm प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए Itel A100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Itel A100 Price

Itel A100 के 3GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये और 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड रंगों में उपलब्ध है। यह फोन बिक्री के लिए यह पूरे भारत में रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस फोन के साथ 100 दिनों के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी प्रदान कर रही है।

Advertisement

Itel A100 Specifications

Itel A100 में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 480 निट्स की ब्राइटनेस है। यह फोन एंड्रॉयड 15 गो एडिशन पर काम करता है। इस फोन में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 2.2GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7100 12nm प्रोसेसर के साथ Mali G57 MP1 GPU दिया गया है। इस फोन में 3GB/4GB रैम दी गई है, जिसे 5GB / 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ​​64GB स्टोरेज इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Itel A100 के रियर में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस किया गया है। यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इस फोन में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.